नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और संसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर हमला बोला है| राहुल गांधी ने किसानों की मौतों का जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है| राहुल गांधी ने कहा, 60 से ज़्यादा अन्नदाता की शहादत से मोदी सरकार शर्मिंदा नहीं हुई लेकिन ट्रैक्टर रैली से सरकार शर्मिंदगी हो रही है!
केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों (Farm Bills) के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन आज 49वां दिन है| केंद्र सरकार और किसानों के बीच 8वें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही है। अब सरकार और किसान संगठनों के बीच अगली बातचीत 15 जनवरी को होगी| आंदोलन के दौरान अब तक 60 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी |
किसानों की ओर से 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दिए एफिडेविट को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 60 से ज्यादा अन्नदाता की शहादत से मोदी सरकार शर्मिंदा नहीं हुई लेकिन ट्रैक्टर रैली से इन्हें शर्मिंदगी हो रही है।
राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, क्या कृषि-विरोधी क़ानूनों का लिखित समर्थन करने वाले व्यक्तियों से न्याय की उम्मीद की जा सकती है? ये संघर्ष किसान-मज़दूर विरोधी क़ानूनों के ख़त्म होने तक जारी रहेगा। जय जवान, जय किसान!...इससे पहले उन्होंने कहा था,सरकार की सत्याग्रही किसानों को इधर-उधर की बातों में उलझाने की हर कोशिश बेकार है। अन्नदाता सरकार के इरादों को समझता है; उनकी माँग साफ़ है- कृषि-विरोधी क़ानून वापस लो, बस!