नई दिल्ली: फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के बाद अब यूट्यूब ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चैनल को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया है| YouTube ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चैनल पर अपलोड की गई नई सामग्री को हटा दिया और हिंसा भड़काने के लिए हमारी नीतियों का उल्लंघन करने के लिए कार्रवाई जारी है।
कंपनी ने मंगलवार शाम को कहा कि ट्रंप के चैनल द्वारा मंच की नीतियों का उल्लंघन किया गया है। ट्रम्प के चैनल पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट हुई थी, जिससे हिंसा भड़की थी। YouTube ने कहा कि अब वह वीडियो हटा दिया गया है।
बताते चलें कि YouTube एकमात्र ऐसा प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बचा था, जिसने ट्रंप को निलंबित नहीं किया था। इससे पहले फेसबुक ने ट्रंप के अकाउंट को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया था, जबकि ट्विटर ने ट्रंप पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।
बता दें कि 20 जनवरी को अमेरिका में जो बाइडेन (Joe Biden) राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे| लिहाजा इस फैसले को 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की दृष्टि के मद्देनजर देखा जा रहा है| पिछले हफ्ते ट्विटर ने निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित कर दिया था.. फेसबुक और इंस्टाग्राम ट्रंप पर 20 जनवरी के तक के लिए पाबंदी लगा चुका है|