मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

एंटीलिया मामला : 25 मार्च तक NIA की हिरासत में भेजे गए सचिन वाजे

मुंबई: मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक से भरे वाहन को रखने में उनकी भूमिका और भागीदारी के लिए 25 मार्च तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेजा। राष्ट्रीय…

एंटीलिया मामला : 25 मार्च तक NIA की हिरासत में भेजे गए सचिन वाजे
एंटीलिया मामला : 25 मार्च तक NIA की हिरासत में भेजे गए सचिन वाजे | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक से भरे वाहन को रखने में उनकी भूमिका और भागीदारी के लिए 25 मार्च तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेजा। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदी कार पाए जाने की जांच के सिलसिले में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को रविवार को यहां एक अदालत में पेश किया। अदालत ने वाजे को 25 मार्च तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया।




एक अधिकारी ने कहा कि वाजे को स्थानीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद दक्षिण मुंबई में स्थित एक अदालत लाया गया था। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि एजेंसी ने 25 फरवरी को कार्मिकल रोड के निकट अरबपति मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' के बाहर विस्फोटक से लदी कार खड़ी करने में कथित संलिप्तता के लिए शनिवार रात वाजे को गिरफ्तार किया था।




दक्षिण मुंबई के कंबाला हिल स्थित एनआईए के कार्यालय ने वाजे को शनिवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे अपना बयान दर्ज कराने के लिये समन जारी किया था। प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए के अधिकारियों ने करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद वाजे को भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था।




मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित घर 'एंटीलिया' के बाहर 25 फरवरी को एक वाहन में विस्फोटक पदार्थ मिला था। यह वाहन हिरेन का था। ठाणे में हिरेन का शव मिलने के बाद मामले में रहस्य और गहरा गया था। हिरेन की पत्नी ने दावा किया था कि उनके पति ने नवंबर में वाजे को अपनी कार दी थी। उस समय मामले की जांच कर रहे महाराष्ट्र एटीएस ने इस सप्ताह की शुरुआत में वाजे का बयान दर्ज किया था। वाजे को 2004 में ख्वाजा यूनुस की कथित तौर पर हिरासत में मौत के मामले में निलंबित भी किया गया था। 2020 में उनकी सेवाएं बहाल की गई और वह मुंबई अपराध शाखा की सीआईयू इकाई का नेतृत्व कर रहे थे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।