मुख्य सामग्री पर जाएँ
5 अक्टूबर 2026

उत्तराखंड: नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की तबीयत बिगड़ी, देवप्रयाग अस्पताल में भर्ती

देहरादून: उत्तराखंड में विपक्ष की नेता इंदिरा हृदयेश को अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उनको टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग अस्पताल ले जाया गया। नेता प्रतिपक्षनेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को टिहरी…

उत्तराखंड: नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की तबीयत बिगड़ी, देवप्रयाग अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की तबीयत बिगड़ी, देवप्रयाग अस्पताल में भर्ती | फ़ोटो: TVL News

देहरादून:  उत्तराखंड में विपक्ष की नेता इंदिरा हृदयेश को अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उनको टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग अस्पताल ले जाया गया। नेता प्रतिपक्षनेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को टिहरी गढ़वाल ज़िले के देवप्रयाग अस्पताल ले जाया गया। 



टिहरी गढ़वाल एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया,''कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश का इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार उल्टी, लो ब्लड प्रेशर, एसिडिटी की परेशानी के बाद उन्हें देवप्रयाग अस्पताल ले जाया गया| कांग्रेस नेता को ऋषिकेश के एम्स में स्थानांतरित किया जा रहा है।



मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा हृदयेश कांग्रेस की जनाक्रोश रैली में हिस्सा लेने आई थी, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद आनन-फानन में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।




कांग्रेस ने श्रीनगर से जन आक्रोश रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है।  महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भाजपा को घेरने के लिए रविवार को आयोजित जन आक्रोश रैली में का??ग्रेस के दिग्गज नेता भी उतरे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश व पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार की विफलताओं को लोगों के सामने रखा। जन आक्रोश रैली के मंच की पहली पंक्ति में बैठी नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृ़दयेश को अचानक चक्कर आ गए। कुछ मिनट बाद आराम मिलने पर वह कार्यक्रम बीच में छोड़कर देहरादून की ओर निकल गई। इसके बाद उन्हें देवप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें डिहाइड्रेशन हुआ है। जिस कारण वह कार्यकर्ताओं के समक्ष अपनी बात नहीं रख पाई।




 कांग्रेस के मीडिया संयोजक महेश जोशी ने बताया कि रास्ते में उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती करवाया गया है। रविवार को विभिन्न जनपदों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। यहां से ढोल-दमाऊं के साथ रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गोलापार्क पहुंची। यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ने शब्दों की नहीं बल्कि विकास की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में हर क्षेत्र व वर्ग के लिए शुरू की गई योजनाएं बंद कर दी गई है।





पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि,'' अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो बुजुर्गों के लिए पौष्टिक आहार योजना लागू करेगी। पानी के मीटर हटाकर प्रति परिवार को माह में 100 यूनिट बिजली और हर व्यक्ति को प्रतिदिन 25 लीटर शुद्ध पानी निशुल्क मिलेगा।  वहीं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा अपने शासन काल में हर मोर्चे पर विफल रही है। बेरोजगारी चरम पर है। मंहगाई आसमान छूने लगी है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता को झूठे सपने दिखाने का काम किया है। शिक्षित बेरोजगार नौकरी की आस में घर बैठा है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 1 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।