रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर 10 सितंबर को सुनवाई करेगी मुंबई की स्पेशल कोर्ट
मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) की मौत की जाँच से जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत अर्जियों पर मुंबई…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर 10 सितंबर को सुनवाई करेगी मुंबई की स्पेशल कोर्ट | फ़ोटो: TVL News
मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) की मौत की जाँच से जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत अर्जियों पर मुंबई का स्पेशल कोर्ट 10 सितंबर को सुववाई करेगा|
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने यह जानकारी दी है| उ???्होंने बताया कि रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर 10 सितंबर को मुंबई की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी|
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को उनके ‘लिव इन पार्टनर' सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स के एक मामले में तीन दिनों तक पूछताछ के बाद मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया था| रिया को मेडिकल जांच के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुंबई के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के सामने पेश किया गया था| कोर्ट ने रिया की जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था|
NCB ने दावा किया कि वह ड्रग सिंडिकेट की “एक्टिव मेंबर” थीं और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स हासिल करती थीं|रिया की जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि वो संज्ञेय अपराध के लिए जमानत नहीं दे सकते हैं|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।