मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को केवल तभी हटाया जा सकता है जब उसकी मौत हो जाये या इस्तीफा दे दे: LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने पर चिराग पासवान

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने पर लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा कि,', पार्टी संविधान के अनुसार ,'राष्ट्रीय अध्यक्ष को उसी स्थिति में हटाया जा सकता है जब या तो उ…

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को केवल तभी हटाया जा सकता है जब उसकी मौत हो जाये या इस्तीफा दे दे: LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने पर चिराग पासवान
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को केवल तभी हटाया जा सकता है जब उसकी मौत हो जाये या इस्तीफा दे दे: LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने पर चिराग पासवान | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने पर लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा कि,', पार्टी संविधान के अनुसार ,'राष्ट्रीय अध्यक्ष को उसी स्थिति में हटाया जा सकता है जब या तो उसकी मृत्यु हो जाए या वह इस्तीफा दे दे।   बता दें कि,''लोक जनशक्ति पार्टी से बगावत करने वाले चिराग पासवान के चाचा और सांसद पशुपति कुमार पारस को सोमवार को लोकसभा में पार्टी संसदीय दल का नेता चुना गया था| मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से भी चिराग पासवान को हटा दिया गया था|


 लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाए जाने को लेकर पासवान ने कहा कि ऐसा सुनने में आया है कि मुझे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा, लेकिन पार्टी संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष को उसी स्थिति में हटाया जा सकता है जब या तो उसकी मृत्यु हो जाए या वह इस्तीफा दे दे।  


पशुपति कुमार पारस को लोकसभा में पार्टी संसदीय दल का नेता चुनने पर चिराग ने कहा कि सदन के नेता की नियुक्ति संसदीय समिति के फैसले के आधार पर होती है, न कि सांसदों के चाहने से।



आज यानी बुधवार को चिराग पासवान ने कहा कि,''सदन के नेता की नियुक्ति संसदीय समिति का फैसला है, न कि मौजूदा सांसद... ऐसी खबरें आई हैं कि मुझे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। पार्टी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष को केवल तभी हटाया जा सकता है जब वह मर जाता है या इस्तीफा देता है|



पासवान ने कहा कि,''बिहार चुनाव के दौरान, उससे पहले भी, उसके बाद भी कुछ लोगों द्वारा और खास तौर पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) द्वारा हमारी पार्टी को तोड़ने का प्रयास निरंतर किया जा रहा था|



लोजपा नेता चिराग पासवान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा, "पशुपति कुमार पारस को लोकसभा में लोजपा का नेता घोषित करने का निर्णय हमारी पार्टी के संविधान के प्रावधान के विपरीत है।" उन्होंने अध्यक्ष से उनके पक्ष में नया सर्कुलर जारी करने का अनुरोध किया।




गौरतलब है कि मंगलवार को लोजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति की एक आपातकालीन बैठक में चिराग पासवान को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाने का फैसला किया गया था। वहीं, उन्हें पार्टी के संसदीय दल के नेता पद से भी हटा दिया है और लोकसभा में पार्टी की कमान बागी चाचा पशुपति को सौंपी गई है। स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें संसदीय दल के नेता के तौर पर मान्यता भी दे दी है| एलजेपी के पांच सांसदों ने महबूब अली कैसर को उपनेता चुना है| चंदन सिंह को पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया गया है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।