मुख्य सामग्री पर जाएँ
4 नवंबर 2026

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस: ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को NCB ने किया गिरफ्तार

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस मामले में शुक्रवार को ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को NCB ने गिरफ्तार कर लिया है| नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो…

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस: ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को NCB ने किया गिरफ्तार
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस: ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को NCB ने किया गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस मामले में शुक्रवार को ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती  के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को NCB ने गिरफ्तार कर लिया है| नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा को भी गिरफ्तार किया गया है।





करीब 9-10 घंटे की पूछताछ के बाद सुशांत सिंह राजपूत सिंह की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है।एनसीबी की टीम ने शुक्रवार को साढ़े तीन घंटे तक शोविक चक्रवर्ती के घर पर छापेमारी की|



एनसीबी अधिकारियों के अनुसार, दोनों को 10 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। इससे पहले दिन में, एनसीबी ने शोविक और मिरांडा के घरों में भी तलाशी ली थी। उन्होंने शोविक का लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। 





वहीं इससे पहले शुक्रवार देर शाम,''नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप महानिदेशक एम अशोक जैन ने कहा कि,'' अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हम उनसे बात कर रहे हैं, सबूतों की जांच कर रहे हैं। हम जब कार्रवाई करेंगे तो आपको बता देंगे। इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कैजान इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया है|





सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में गठित मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष और एम्स में फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख (प्रो.) डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा, 'सुशांत की मौत का मामला मेडिकल बोर्ड द्वारा विचाराधीन है और रिपोर्ट केवल समय पर सीबीआई को सौंपी जाएगी।'









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।