मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

किसान आंदोलन को लेकर 9 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे NCP प्रमुख शरद पवार

मुंबई: किसान आंदोलन को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार (NCP chief Sharad Pawar) 9 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) से मुलाकात करेंगे।NCP महाराष्ट्र कार्यालय ने जानकारी दी है…

किसान आंदोलन को लेकर 9 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे NCP प्रमुख शरद पवार
किसान आंदोलन को लेकर 9 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे NCP प्रमुख शरद पवार | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: किसान आंदोलन को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार (NCP chief Sharad Pawar) 9 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) से मुलाकात करेंगे।NCP महाराष्ट्र कार्यालय ने जानकारी दी है कि,''किसान आंदोलन के मद्देनजर एनसीपी प्रमुख शरद पवार 9 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे।




राकांपा (NCP) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को केंद्र से कहा कि वह किसानों के प्रदर्शन को गंभीरता से ले क्योंकि यदि गतिरोध जारी रहता है तो आंदोलन केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर से लोग कृषकों के साथ खड़े हो जाएंगे| पवार ने कहा कि जब किसान सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं तो इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए|



राकांपा (NCP) प्रमुख शरद पवार ने कहा, ‘‘लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो रहा है| मुझे उम्मीद है कि सरकार को अक्ल आएगी और वह मुद्दे के समाधान के लिए इसका संज्ञान लेगी| यदि यह गतिरोध जारी रहता है तो प्रदर्शन दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर से लोग प्रदर्शनकारी किसानों के साथ खड़े हो जाएंगे|




पवार ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के किसानों का देश की कृषि एवं खाद्य श्रृंखला में सर्वाधिक योगदान है| उन्होंने कहा, ‘‘इन राज्यों के किसान न सिर्फ हमारा पेट भरते हैं, बल्कि वे भारत की खाद्य अनाज आपूर्ति, खासकर एक दर्जन से अधिक देशों को चावल और गेहूं की आपूर्ति में बड़े आपूर्तिकर्ता भी हैं|



NCP प्रमुख ने कहा कि जब तीनों कृषि विधेयक संसद में लाए गए तब भाजपा को छोड़कर सभी दलों ने कहा था कि विधेयकों को जल्दबाजी में पारित नहीं किया जाना चाहिए| पार्टियों ने विधेयकों पर चर्चा कराने और इन्हें प्रवर समिति को भेजे जाने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने नहीं सुनी और अब उसे परिणाम भुगतने होंगे|



मालूम हो कि 3 नए कृषि कानूनों के विरोध में हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने आठ दिसंबर को ‘भारत बंद' का आह्वान किया है|किसानों और केंद्र के बीच कई दौर की वार्ता के बावजूद मुद्दे का हल नहीं हो पाया है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।