नई दिल्ली: कृषि कानूनों (Farm Laws) को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बयान के बाद भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा,'ना ही किसान कहीं गए है, ना सरकार कहीं गई है। उन्होंने कहा है कि आंदोलन अभी स्थगित हुआ है| किसान चार महीनों की छुट्टी पर गए हैं|
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा,''ना ही किसान कहीं गए है, ना सरकार कहीं गई है। उन्होंने कहा कि,''अब किसानों के आंदोलन के लिए 13 महीने की ट्रेनिंग होगी।
उन्होंने साफ किया है कि,''संयुक्त किसान मोर्चा कोई चुनाव नहीं लड़ रहा है। 15 जनवरी को हमारी बैठक है।आंदोलन अभी सिर्फ स्थगित हुआ है, जो किसान गए हैं वो 4 महीने की छुट्टी पर गए हैं|
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा,''हम नहीं चाहते देश का प्रधानमंत्री माफी मांगे। हम उनकी प्रतिष्ठा विदेश में खराब नहीं करना चाहते। कोई फ़ैसला होगा तो बगैर किसानों की मर्ज़ी के भारत में फ़ैसला नहीं होगा। हमने ईमानदारी से खेत में हल चलाया लेकिन दिल्ली की कलम ने भाव देने में बेईमानी की ।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बयान पर राकेश टिकैत ने कहा,''हम एक कदम पीछे हटे हैं, फिर आगे बढ़ेंगे नागपुर में कृषि मंत्री का यह बयान देशभर के किसानों के साथ छल वाला और देश के प्रधानमंत्री को भी नीचा दिखाने वाला है। भाकियू ऐसे गैरजिम्मेदाराना बयान की घोर निंदा करती है। स्मरण रहे किसानों के लिए दिल्ली दूर नहीं।
कृषि कानून को लेकर दिए अपने बयान पर कृषि मंत्री तोमर ने दी सफाई
तीनों विवादित कृषि कानूनों को लेकर दिए अपने बयान पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सफाई दी है| उन्होंने कहा, मैंने यह नहीं कहा कि हम फिर से कानून लाएंगे| मेरे शब्दों को गलत तरीके से प्रस्तुत करके उसकी गलत दिशा विकसित की जा रही है| मैंने ये कहा कि कृषि सुधार कानून की दृष्टि से हम पीछे हटे हैं लेकिन किसान की भलाई के लिए भारत सरकार लगातार आगे बढ़ती रहेगी |
दरअसल ,शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वापस लिए जा चुके कृषि कानूनों पर चौंकाने वाला बयान दिया था। शुक्रवार को नागपुर में एक कार्यक्रम में तोमर ने कहा था, ,'' हम एक कदम पीछे जरूर हटे हैं। लेकिन दोबारा आगे बढ़ेंगे। सरकार आगे के बारे में सोच रही है, हम निराश नहीं हैं। तीनों कृषि कानून फिर आएंगे|
आज यानी रविवार को 'सरकार फिर से कृषि कानून लाएगी' अपने बयान पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को कहा कि,'' मैंने ऐसा कभी नहीं कहा| कृषि सुधार कानून दोबारा से लाने का सरकार का कोई विचार नहीं है|
तोमर ने शुक्रवार को नागपुर में एक कार्यक्रम में कृषि कानूनों (अब निरस्त) के बारे में बात करते हुए कहा कि सरकार एक "कदम पीछे" चली गई है और " फिर से आगे बढ़ेंगे"| इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैंने यह नहीं कहा| तोमर ने कहा कि,'' मेरे शब्दों को गलत तरीके से प्रस्तुत करके उसकी गलत दिशा विकसित की जा रही है। मैंने ये कहा कि कृषि सुधार कानून की दृष्टि से हम पीछे हटे हैं लेकिन किसान की भलाई के लिए भारत सरकार लगातार आगे बढ़ती रहेगी| कृषि सुधार कानून दोबारा से लाने का सरकार का कोई विचार नहीं है|