मुंबई: मुंबई में 28 वर्षीय महिला की आत्महत्या मामले में अंबोली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया| आरोपियों ने फर्जी एनसीबी अधिकारी बनकर सांताक्रूज (पश्चिम) के एक 5 स्टार होटल में छापेमारी के दौरान अभिनेत्री और उसके दोस्तों को पकड़ा था और उनसे 20 लाख रुपए की भी मांग की|इससे परेशान होकर जोगेश्वरी की रहने वाली 28 वर्षीय भोजपुरी एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली।
मुंबई के एक 5 स्टार होटल में आयोजित पार्टी में नकली एनसीबी अधिकारियों ने मादक पदार्थों का सेवन होने की बात कहकर एक्ट्रेस से मामला दर्ज न करने और गिरफ्तारी न करने के लिए कुछ पैसे पार्टी में ही वसूल किए और 20 लाख रुपये की डिमांड की जिससे परेशान भोजपुरी एक्टर सलमा उर्फ संजना उर्फ जरा खातून 28 ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सलमा ने कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है|
मुंबई पुलिस के DCP मंजुनाथ सिंगे ने बताया,''23 तारीख को अंबोली पुलिस स्टेशन को सूचना मिली की एक 28 साल की महिला ने आत्महत्या की। 20 दिसंबर को मृतक महिला सहेलियों के साथ होटल में पार्टी कर रही थीं। उस दौरान 2-3 लोग आए और उन्होंने महिला को बताया कि यहां NCB की रेड हुई है और वे NCB अधिकारी है|
DCP मंजुनाथ सिंगे ने बताया,''ऐसा उन्होंने महिला से झूठ बताकर मामले में FIR दर्ज़ ना करने पर 20 लाख रुपए की मांग की। उन्होंने बार-बार महिला को फोन कर पैसों की मांग की। इससे परेशान होकर 28 साल की महिला ने आत्महत्या कर लिया। मामले में 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है|
20 दिसंबर को भोजपुरी एक्ट्रेस सलमा सांताक्रुज में स्थित एक फाइव स्टार होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंची थी| होटल में रेव पार्टी चल रही थी उसी दौरान फर्जी एनसीबी अधिकारी होटल के उस कमरे में आ धमके। जहां एक्ट्रेस और उसके दोस्त पार्टी कर रहे थे| वहां आरोपी एनसीबी अधिकारी के रूप में उसके पास गए और उससे कहा कि आपको ड्रग्स लेने के लिए गिरफ्तार किया जाएगा। एक्ट्रेस से पहले 40 लाख रुपये की मांग रखी गई बाद में 20 लाख पर समझौता तय हुआ था, जिसको ना दे पाने की डर से एक्ट्रेस सलमा की आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है, एक्ट्रेस के साथ पार्टी में शिरकत कर रहे आरिफ गाजी ने ये सारे कहानी रची थी। उसी ने एक्ट्रेस सलमा को बताया कि कि पार्टी में एनसीबी अधिकारी पहुंच चुके है, एक्ट्रेस और पार्टी में आए लोगों से पहले 40 लाख रुपये की मांग रखी गई बाद में 20 लाख पर समझौता तय हुआ था, जिसको ना दे पाने की डर से एक्ट्रेस सलमा की आत्महत्या कर ली।
मृतक अभिनेत्री की दोस्त ने पुलिस को बताया कि इतनी बड़ी रकम का प्रबंधन नहीं कर पाने के कारण वह उदास थी और काफी तनाव में थी। पुलिस ने कहा कि, अभिनेत्री का एक दोस्त आरिफ, जो उसके साथ पार्टी कर रहा था, वह भी फिरौती के रैकेट का हिस्सा था।
मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज परदेशी (32) और प्रवीण वालिम्बे (28) को गिरफ्तार किया गया। वहीं अन्य आरोपी मिले है जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी धारा 306, 170, 420, 344, 388, 389 ..506 और 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।