नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर किसानों का विरोध-प्रदर्शन आज भी जारी है| तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज 88वां दिन है| इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर कहा,''देश के किसानों की उत्पादन, भंडारण और वितरण की सुविधा के लिए नए कृषि कानून बनाए गए|
भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने रविवार को कहा,''दभारत के किसानों की उत्पादन, भंडारण और वितरण की सुविधा के लिए नए कृषि कानून बनाए गए। देश के कृषि क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर, किसानों के उत्पाद के मूल्य में वृद्धि करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।| भूपेंद्र यादव ने कहा सबका साथ, सबका विकास भाजपा का मूल मंत्र है। इस मूल मंत्र की थ्योरी को लेकर भाजपा देश में सकारात्मक कार्य कर रही है।
भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह ने कहा,''कृषि कल्याण, कृषि सुधार और किसानों के हित में मोदी जी ने तीन कानूनों के माध्यम से बड़े फैसले लिए। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिले, आय दोगुनी हो, किसान अपनी उपज कहीं भी बेचने सके ऐसी स्वतंत्रता इन कानूनों में मिली है।रमन सिंह ने कहा,'' आने वाले समय में पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी में चुनाव प्रस्तावित हैं। इस बार पश्चिम बंगाल की जनता का अपार समर्थन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को मिल रहा है।