मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

केरल को इस्लामिक स्टेट बनाने की साजिश का हिस्सा है 'लव जिहाद', फिर भी यहां की सरकार सोई हुई है: केरल में बोले CM योगी

कासरगोड़/नई दिल्ली: केरल के कासरगोड़ में भाजपा की 'विजय यात्रा' के उद्घाटन में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,''भाजपा के कार्यकर्ताओं जो CPM और अन्य तत्वों के खिलाफ मजबूती से लडाई करत…

केरल को इस्लामिक स्टेट बनाने की साजिश का हिस्सा है 'लव जिहाद', फिर भी यहां की सरकार सोई हुई है: केरल में बोले CM योगी
केरल को इस्लामिक स्टेट बनाने की साजिश का हिस्सा है 'लव जिहाद', फिर भी यहां की सरकार सोई हुई है: केरल में बोले CM योगी | फ़ोटो: TVL News

कासरगोड़/नई दिल्ली: केरल के कासरगोड़ में भाजपा की 'विजय यात्रा' के उद्घाटन में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,''भाजपा के कार्यकर्ताओं जो CPM और अन्य तत्वों के खिलाफ मजबूती से लडाई करते हुए मूल्यों और आदर्शों की राजनीति करने के लिए समर्पित हैं, मैं उन सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं|



केरल के कासरगोड़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,''2009 में केरल उच्च न्यायालय ने यहां की सरकार का ध्यान 'लव जिहाद' की ओर आकर्षित किया था। लेकिन यहां की सरकार 'लव जिहाद' के खिलाफ कोई क़ानून नहीं बना पाई। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने 'लव जिहाद' के खिलाफ सख्त क़ानून बना दिया है|  




योगी आदित्यनाथ ने कहा,''2009 में यहां की न्यायालय ने कहा था 'लव जिहाद' केरल राज्य को इस्लामिक स्टेट बनाने की साजिश का एक हिस्सा है। इसके बावजूद यहां की सरकार सोई हुई है, उसे कोई चिंता नहीं है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आज भाजपा केरल की आवश्यक्ता है|




'लव जिहाद' की समस्या से वर्ष 2009 में ही अवगत होने वाली केरल की सरकार तो आज तक चुप्पी साधे बैठी है लेकिन उत्तर प्रदेश के अंदर 'लव जिहाद' के खिलाफ एक सख्त कानून बनाकर हम लोगों ने उन अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करना आरंभ कर दिया है।'लव जिहाद' की आड़ में केरल और देश के खिलाफ की गई साजिश के बारे में यहां की सरकार कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं कर पा रही है।हम सबको इसके खिलाफ जागरूक होना पड़ेगा। आज सिर्फ BJP ही केरल के प्रत्येक नागरिक को बिना भेदभाव के सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी दे सकती है। 




 CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,''केरल में CPM की सरकार हो या इससे पहले कांग्रेस की सरकार हो, इन्होंने भ्रष्टाचार के अलावा केरल में कुछ नहीं किया है। इनके द्वारा केरल की ज़मीन पर अराजकता, अव्यवस्था फैलाकर इसका इस्तेमाल राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा है|











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।