मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा : मणिपुर में महिलाओं को '???ग्न' घुमाने की घटना पर प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: मणिपुर में महिलाओं को 'नग्न' घुमाने की घटना पर संसद के मानसून सत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ,' मेरा ह्दय पीढ़ा से भरा हुआ है, क्रोध से भरा हुआ है मणिपुर की जो…

किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा : मणिपुर में महिलाओं को '???ग्न' घुमाने की घटना पर प्रधानमंत्री
किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा : मणिपुर में महिलाओं को '???ग्न' घुमाने की घटना पर प्रधानमंत्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  मणिपुर में महिलाओं को 'नग्न' घुमाने की घटना पर संसद के मानसून सत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ,' मेरा ह्दय पीढ़ा से भरा हुआ है, क्रोध से भरा हुआ है मणिपुर की जो घटना सामने आई है किसी भी सभ्य समाज के लिए ये शर्मसार करने वाली घटना है। पाप करने वाले, गुनाह करने वाले कितने है, कौन है वो अपनी जगह पर है लेकिन बेज्जती पूरे देश की हो रही है, 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है। 



PM मोदी ने कहा कि ,'मैं सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वो अपने राज्य में कानून व्यवस्थाओं को और मजबूत करें, खासकर के हमारी माताओं, बहनों की रक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठायें । घटना चाहे राजस्थान की हो, घटना चाहे छत्तीसगढ़ की हो, घटना चाहे मणिपुर की हो। 




AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि ,मणिपुर से एक इंसानियत को तार-तार कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। दुख की बात ये है कि केंद्र सरकार इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं कि मणिपुर जल रहा है और यहां पर सब कुछ ठीक नहीं है। मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि क्या ये हमारी 21वीं सदी का भारत है? क्या यही वो भारत है जिसके विकास की गाथा पीएम मोदी विदेश में जाकर गाते हैं? 38 दलों की बैठक हुई लेकिन 38 में एक भी नेता ने क्या पीएम मोदी से पूछा कि मणिपुर क्यों जल रहा है। 



मणिपुर में महिलाओं को 'नग्न' घुमाने की घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ,इस विषय(मणिपुर) पर चर्चा होगी और कोई ना कोई(सरकार की तरफ से) जवाब देगा.



मणिपुर में महिलाओं को 'नग्न' घुमाने की घटना पर पूर्व CJI और बीजेपी सांसद रंजन गोगोई ने कहा कि ,''इस पर(मणिपुर का वायरल वीडियो) टिप्पणी करने के लिए कुछ भी नहीं है। यह बहुत दुखद है...: 



राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि ,''मणिपुर की घटना को लेकर प्रधानमंत्री ने चुप्पी तोड़ी जो अच्छी बात है लेकिन मणिपुर में अब तक जो हुआ, जो लूट मची, मणिपुर जल रहा था, इतनी बर्बरता हुई थी तब प्रधानमंत्री ने चुप्पी क्यों साधी हुई थी? गृह मंत्री चुप क्यों थे? इस घटना पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी के बाद प्रधानमंत्री ने अपना बयान दिया वे पहले क्यों चुप थे। वे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमारे देश में इस तरह की घटना घटित होना शर्म की बात है,



AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि ,''प्रधानमंत्री को 2 महीने के  बाद ख्याल आया कि वहां कूकी समुदाय के लोगों का नरसंहार हो रहा है। उन्होंने मजबूरी  में प्रतिक्रिया दी है, क्योंकि वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है कि किस प्रकार से वहां महिलाओं को पुलिस की गिरफ्त से निकाल कर उनके साथ बर्बरता की गई.



NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि ,'मणिपुर की घटना दिल दहलाने वाली है, हमने इसमें DGP, CS और मणिपुर प्रशासन से बात की है। यह वीडियो मई का है, मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है। मैंने 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही हमने ट्विटर को भी नोटिस दिया है कि उन्होंने इस तरह से एक महिला का बिना कपड़ों के वीडियो प्रसारित करने पर आपत्ति क्यों नहीं ज़ाहिर की.



कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि ,''इसे लेकर चिंतित हूं कि प्रधानमंत्री इतने लंबे समय तक चुप थे लेकिन मुझे खुशी है कि उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी। अब हम चाहते हैं कि वे इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करें। इस घटना को लेकर उनके मन में क्या है हमारे साथ साझा करें क्योंकि हम पिछले 2-3 महीनों से बेहद पीड़ा महसूस कर रहे हैं। हमें बताएं कि सरकार क्या कर रही है? सरकार ने अब तक काम क्यों नहीं किया? और क्या कदम उठाया है? यह सब बिना किसी देरी के किया जाना चाहिए। अब उन्हें(PM) संसद चर्चा करनी चाहिए जहां हम इस चर्चा में शामिल हो सकें.



बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ,''मणिपुर से शर्मिंदा करने वाली वीडियो आई है। वहां के मुख्यमंत्री क्या-क्या बयान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री अभी तक खामोश थे। राहुल गांधी जा रहे हैं तो प्रधानमंत्री क्यों नहीं जा सकते है...हमने बेंगलुरु में भी इस मुद्दे को उठाया था। अगर ऐसी कोई घटना विपक्ष शासित किसी राज्य में होती तो पता नहीं कौन-कौन सी एजेंसियां घुस जाती.





केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि,'' प्रधानमंत्री ने महिलाओं(मणिपुर में) के साथ जिस तरह का व्यवहार और अत्याचार हुआ, उसकी घोर निंदा की है और कड़े शब्दों में कहा है कि कितने भी हो और कोई भी हो, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए... मगर दूर्भाग्य ये है कि विपक्षी दल इसे राजनीति के रूप में देखते हैं, राजनीति करना चाहते हैं। हमने सदनों में कहा है कि हम चर्चा के लिए तैयार है मगर विपक्ष चर्चा से भागना चाह रहा है.



कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि,'' सदन शुरू होने के बाद सदन के नेता (प्रधानमंत्री) सदन के बाहर खड़े होकर बयान दें वे भी मणिपुर जैसे मुद्दे पर तो मुझे ये बहुत अजीब लग रहा है। जिस बात को सदन के अंदर रखना चाहिए वे सदन के बाहर रख रहे हैं। मणिपुर जल रहा है, इधर उधर की बात नहीं करनी चाहिए। एक कहावत है कि इधर-उधर की ना बात कर, बता काफिला क्यों लुटा, क्या मणिपुर जैसे हाताल देश के किसी अन्य राज्य में हैं?.



 राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि,''मणिपुर जल रहा है.. महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है, उन्हें नंगा कर घुमाया जा रहा है और पीएम मोदी चुप हैं और वह बाहर बयान दे रहे हैं.



यह भी पढ़ें: मणिपुर में भीड़ ने महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया, फिर किया गैंगरेप, एक अपराधी गिरफ़्तार 



प्रधानमंत्री ने कहा कि ,इस देश में हिन्दुस्तान के किसी भी कोने में, किसी की भी राज्य सरकार में राजनीतिक वाद-विवाद से उपर उठकर के कानून व्यवस्था का महात्मय, नारी का सम्मान और मैं देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपनी पूरी शक्ति से, पूरी सख्ती से एक के बाद एक कदम उठाएगा। मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ है इसको कभी माफ नहीं किया जा सकता है।



मणिपुर में पिछले करीब 90 दिनों से हिंसा जारी है। इस बीच कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में कूकी समुदाय की महिलाओं को नग्न कर सड़क पर घुमाया जा रहा है। वायरल वीडियो में जिन महिलाओं को नग्न करके घुमाया जा रहा है, वो कुकी समुदाय की हैं। यह वीडियो चार मई का बताया जा रहा है, जब हिंसा शुरुआती चरण में था। इस मामले में पुलिस ने अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल, वीडियो वायरल होने पर मुख्य अपराधी जिसने हरे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी (वायरल वीडियो में) और महिला को पकड़ रखा था उसे पहचान के बाद आज सुबह (20 जुलाई) को गिरफ़्तार कर लिया गया है। उसका नाम हुइरेम हेरोदास मैतेई (32 वर्ष) है और वह पेची अवांग लीकाई का है.


यह भी पढ़ें: मणिपुर में महिलाओं को 'नग्न' घुमाने की घटना पर SC सख्त, कहा- सरकार कार्रवाई करे वरना हम...


 रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 मई की दोपहर को लगभग 1000 लोगों की भीड़ ने कांगपोकपी जिले के गांव  बी फीनोम गांव में हमला कर दिया था|उनके पास भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार थे| उन लोगों ने गांव के घरों में तोड़फोड़ ,लूटपाट और हत्या के बाद आग लगा दी थी| इस दौरान महिलाओं के साथ दिनदहाड़े बलात्कार किया गया।



भीड़ से जान बचाने के लिए 3 महिलाएं और 2 पुरुष जंगलों की तरफ भागे|  उन्हें पुलिस की एक टीम बचाकर पुलिस स्टेशन ले जाने लगी, लेकिन एक भीड़ ने उन लोगों का रास्ता रोक लिया  हिंसक भीड़ पुलिस से जबरन इन पांच लोगों को छुड़ा ले गई| फिर एक आदमी को भीड़ ने वहीं मार डाला| और तीन महिलाओं के कपड़े फाड़े और निर्वस्त्र करके जुलूस निकाला और इस सबका वीडियो भी बनाया| पुरुषों की भीड़ को उनके साथ-साथ चलते देखा जा सकता है। जब एक लड़की का उसके भाई के सामने गैंगरेप किया गया। तो भाई ने जब अपनी बहन को बचाने की कोशिश की तो उसकी हत्या कर दी गई। 



वहीँ ,इस मामले में मणिपुर CM एन बीरेन सिंह ने बृहस्पतिवार को (20 जुलाई) को हैरान करने वाला बयान दिया है। CM एन बीरेन सिंह के मुताबिक राज्य में इस तरह के सैकड़ों केस है ।बीरेन सिंह ने कहा कि,‘डेली वायलेंस हो रहा. बहुत लोग मारे गए. हजारों FIR दर्ज हुई हैं. आप लोग को एक केस दिख रहा, यहां सैकड़ों सिमिलर केस हैं इसी तरह के... ये वीडियो कल लीक हुआ...इसीलिए इंटरनेट बैन किया हुआ है। 



मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि ,''वीडियो सामने आने के तुरंत बाद घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए मणिपुर पुलिस हरकत में आई और आज सुबह पहली गिरफ्तारी की गई। फिलहाल गहन जांच चल रही है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिसमें मृत्युदंड की संभावना पर भी विचार किया जाएगा.





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।