मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

येदियुरप्पा के इस्तीफे पर कोई चर्चा नहीं, वे मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे: कर्नाटक में सीएम बदलने की अटकलों पर राज्य के BJP प्रभारी

नई दिल्ली: कर्नाटक में सीएम बदले जाने के कयासों पर कर्नाटक BJP प्रभारी अरुण सिंह ने कहा,''कर्नाटक में बी.एस. येदियुरप्पा मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। वे अच्छा काम कर रहे हैं। केंद्र के नेतृत्व पर प्रदे…

येदियुरप्पा के इस्तीफे पर कोई चर्चा नहीं, वे मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे: कर्नाटक में सीएम बदलने की अटकलों पर राज्य के BJP प्रभारी
येदियुरप्पा के इस्तीफे पर कोई चर्चा नहीं, वे मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे: कर्नाटक में सीएम बदलने की अटकलों पर राज्य के BJP प्रभारी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कर्नाटक में सीएम बदले जाने के कयासों पर कर्नाटक BJP प्रभारी अरुण सिंह ने कहा,''कर्नाटक में बी.एस. येदियुरप्पा मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। वे अच्छा काम कर रहे हैं। केंद्र के नेतृत्व पर प्रदेश के नेतृत्व का पूरा भरोसा है। वे उनसे मार्गदर्शन लेते हैं। येदियुरप्पा ने कुछ गलत नहीं बोला। उनके इस्तीफे के बारे में कोई चर्चा नहीं है|



अरुण सिंह ने कहा,'''अगर किसी विधायक के मन में कुछ भी बात होगी तो मैं जा रहा हूं उनकी बात सुन लूंगा। सार्वजनिक तौर पर किसी को कोई बयान नहीं देना चाहिए। जो लोग दिए हैं उनसे जरूर बात करेंगे कि ऐसा बयान क्यों दिया है|



 कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष के बदल जाने के सवाल पर BJP के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने कहा,''प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन का काम बहुत अच्छा हो रहा है। हम जमीन पर बहुत ठीक से काम कर रहे हैं। किसी बदलाव का सवाल ही नहीं है। ये काल्पनिक प्रश्न हैं। ऐसा कुछ नहीं है|




बता दे कि ,'' कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा था कि जब तक BJP आलाकमान को उन पर भरोसा है, तब तक वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और उन्हें इसके बारे में कोई भ्रम नहीं है| जब तक भाजपा आलाकमान को मुझ पर भरोसा है, मैं मुख्यमंत्री बना रहूंगा|



बेंगलुरू में येदियुरप्पा ने सीएम बदले जाने के प्रयासों पर एक सवाल के जवाब में कहा था, "जब तक आलाकमान को मुझ पर भरोसा है, मैं मुख्यमंत्री बना रहूंगा| जिस दिन वे कहेंगे कि वे मुझे नहीं चाहते, मैं इस्तीफा दे दूंगा और राज्य के विकास के लिए दिन-रात काम करूंगा




रविवार को वैकल्पिक नेतृत्व के सवाल के जवाब में येदियुरप्पा ने कहा था कि, मैं किसी की आलोचना नहीं करूंगा| मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि कोई वैकल्पिक व्यक्ति नहीं है| राज्य और देश में हमेशा वैकल्पिक व्यक्ति होंगे, इसलिए मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि कर्नाटक में कोई वैकल्पिक व्यक्ति नहीं है, लेकिन जब तक आलाकमान को मुझ पर भरोसा है, मैं मुख्यमंत्री के रूप में बना रहूंगा|




उन्होंने कहा था, मैं किसी भ्रम में नहीं हूं| उन्होंने मुझे एक मौका दिया है, मैं अच्छे के लिए अवसर का उपयोग करने के लिए अपनी ताकत से परे प्रयास कर रहा हूं| बाकी आलाकमान के ऊपर छोड़ दिया गया है|















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।