मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के लिए 3 सदस्यीय कमेटी ने कांग्रेस हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के लिए गठित 3 सदस्यीय पैनल ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपी।रिपोर्ट में कमेटी ने क्या सिफारिश की हैं, उसका खुलासा नहीं हो पाया…

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के लिए 3 सदस्यीय कमेटी ने कांग्रेस हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के लिए 3 सदस्यीय कमेटी ने कांग्रेस हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के लिए गठित 3 सदस्यीय पैनल ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपी।रिपोर्ट में कमेटी ने क्या सिफारिश की हैं, उसका खुलासा नहीं हो पाया है। कमेटी के सदस्यों ने रिपोर्ट को गोपनीय बताया और कहा कि हाईकमान ने जो काम सौंपा था, उसे उन्होंने पूरा कर दिया है। अगला फैसला हाईकमान को लेना है।


गुरुवार सुबह दिल्ली में तीन सदस्यीय कमेटी की बैठक हुई और उसके बाद कमेटी की रिपोर्ट को हाईकमान को सौंपने का फैसला लिया गया। इस संबंध में कमेटी के सदस्य और पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि रिपोर्ट सौंप दी गई है। इसे पंजाब के सभी कांग्रेस नेताओं से बातचीत कर उनकी राय के आधार पर तैयार किया गया है


उन्होंने कहा कि कमेटी ने पंजाब के सभी कांग्रेस विधायकों, मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं, पूर्व और मौजूदा नेताओं के अलावा पिछला चुनाव नहीं जीत सके कांग्रेस नेताओं से भी बातचीत की गई और उनके विचार भी रिपोर्ट में शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी कमेटी से मिलने नहीं आ सकीं। ऐसे में उनके विचार फोन पर जानने की कोशिश की गई। हालांकि उन्होंने बताया कि वे अपने विचार सीधे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिए हैं।


हरीश रावत ने कहा कि नेताओं के बीच कोई बड़े मतभेद नहीं हैं बल्कि मामूली परेशानी है, जिसे दूर कर लिया जाएगा। क??ेटी के सदस्य जेपी अग्रवाल ने कहा कि रिपोर्ट गोपनीय है और सभी नेताओं की राय के आधार पर तैयार गई है। पंजाब कांग्रेस में विवाद के बारे में अग्रवाल ने कहा कि कोई बहुत बड़े मुद्दे नहीं है और बहुत बड़ी गुटबाजी भी नहीं है।




पंजाब में डिप्टी सीएम की नियुक्ति के बारे में पूछने पर अग्रवाल ने कहा कि इस संबंध में फैसला हाईकमान को ही करना है। नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में अग्रवाल ने कहा कि सिद्धू जो चाहते हैं, उन्होंने अपनी बात कमेटी के सामने रख दी है। कमेटी के सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हाईकमान ने कमेटी को जिस काम का जिम्मा सौंपा था और कमेटी को पंजाब कांग्रेस नेताओं ने जो कुछ भी बताया, उसी आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है।




पंजाब कांग्रेस की रिपोर्ट पर हरीश रावत ने कहा था कि,''' हमने आंशिक रूप से रिपोर्ट पेश कर दी है, कुछ हिस्सा रह गया है हम उसे आज फाइनल कर देंगे



पंजाब कांग्रेस के मुद्दों पर गठित कांग्रेस पैनल की रिपोर्ट पर कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि,''पार्टी को मजबूत करने के लिये एक्सरसाइज हो रही है। आज या कल में पूरी रिपोर्ट पेश की जाएगी। सभी नेताओं ने अपनी राय दी है। हमने सभी की बात सुनी है। हाईकमान ने जो कहा था वो काम करके सौपेंगे|



कमेटी की गुरुवार को हुई बैठक और रिपोर्ट के बारे में पूछे गए सवालों पर खड़गे ने कहा कि कमेटी की बैठक में पंजाब कांग्रेस को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने कमेटी को जितना काम दिया था, उसे कमेटी ने पूरा करके दे दिया है। अब अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को करना है।



जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,''जितिन प्रसाद को कांग्रेस में सभी लोग सम्मान देते थे। उन्होंने अचानक अपना स्टैंड बदल दिया, ये बहुत दुख की बात है। हो सकता है 8-10 साल हमारे लिए ठीक न हों लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम विचारधारा छोड़ें। ये नहीं होना चाहिए था|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।