नई दिल्ली: टूलकिट केस ( Toolkit conspiracy) में 21 वर्षीय क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को किसानों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित 'टूलकिट' फैलाने में उसकी कथित भूमिका के लिए बेंगलुरु से गिरफ़्तार किया गया था| दिल्ली पुलिस साइबर सेल ने टूलकिट मामले में शनिवार को यह पहली गिरफ्तारी की थी| दिशा की गिरफ्तारी के बाद अब सोमवार को दिल्ली पुलिस ने एक्टिविस्ट्स निकिता जैकब और शांतनु के खिलाफ पुलिस ने अरेस्ट वारंट जारी किया है|
दिल्ली पुलिस ने बताया कि,''टूलकिट मामले में शामिल निकिता जैकब और शांतनु के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है| टूलकिट केस ( Toolkit conspiracy)पर दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि,'' काव्य न्याय फाउंडेशन के संस्थापक धालीवाल ने अपने सहयोगी पुनीत के जरिए निकिता जैकब से संपर्क किया। इनका मोटिव गणतंत्र दिवस से पहले 'टि्वटर स्टॉर्म' पैदा करना था। गणतंत्र दिवस से पहले एक ज़ूम बैठक हुई जिसमें धालीवाल, निकिता, दिशा और अन्य ने भाग लिया|
दिल्ली पुलिस ने बताया कि,'चार दिन पहले स्पेशल सेल की टीम निकिता जैकब के घर गई थी। उसके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जांच की गई। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वे उससे पूछताछ करने के लिए फिर से जाएंगे लेकिन वह उपलब्ध नहीं है
बता दें कि,''इसके पहले शनिवार को 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था और रविवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने उन्हें पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था|