मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रेल कर्मियों को मिलेगा 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस

नई दिल्ली: रेलवे विभाग के नॉन गजेटेड रेलवे कर्मियों के लिए 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस त्योहारों के अवसर पर दिया जाएगा| केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार 18 अक्टूबर को रेल कर्मचारियों के लिए 1968.87 क…

रेल कर्मियों को मिलेगा 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस
रेल कर्मियों को मिलेगा 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: रेलवे विभाग के नॉन गजेटेड रेलवे कर्मियों के लिए 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस त्योहारों के अवसर पर दिया जाएगा| केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार 18 अक्टूबर को रेल कर्मचारियों के लिए 1968.87 करोड़ रुपये के उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी|



केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सभी पात्र गैर-राजपत्रित रेल कर्मचारियों अर्थात् ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, टेक्नीशियन , टेक्नीशियन हेल्पर, प्वाइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप 'सी' कर्मचारियों (आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मियों के अतिरिक्त) को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी प्रदान की।



रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए केंद्र सरकार ने 11,07,346 रेल कर्मचारियों को 1968.87 करोड़ रुपये के पीएलबी के भुगतान को मंजूरी प्रदान की है। वर्ष 2022-2023 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने 1509 मिलियन टन के रिकॉर्ड माल की ढुलाई की और लगभग 6.5 बिलियन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।


इस रिकॉर्ड प्रदर्शन में कई कारकों ने योगदान दिया। इनमें रेलवे में सरकार द्वारा रिकार्ड पूंजीगत व्यय किए जाने के कारण बुनियादी ढांचे में सुधार, प्रचालनों में दक्षता और बेहतर प्रौद्योगिकी आदि शामिल हैं।



पीएलबी का भुगतान रेलवे कर्मचारियों अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।