मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

किसान बिल पास होने पर बोले कृषि मंत्री-अब किसान अपने घर से, खेत से, जहां भी चाहे, जिसे भी चाहे अपने उत्पादन को बेच सकता है

नई दिल्ली: राज्यसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच रविवार को कृषि क्षेत्र से जुड़े दो विधेयक संसद में पास हो गए| राज्यसभा में कृषि विधेयक ध्वनि मत से पास हो गया| राज्यसभा से भी किसान बिलों के पास…

किसान बिल पास होने पर बोले कृषि मंत्री-अब किसान अपने घर से, खेत से, जहां भी चाहे, जिसे भी चाहे अपने उत्पादन को बेच सकता है
किसान बिल पास होने पर बोले कृषि मंत्री-अब किसान अपने घर से, खेत से, जहां भी चाहे, जिसे भी चाहे अपने उत्पादन को बेच सकता है | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: राज्यसभा  में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच रविवार को कृषि क्षेत्र से जुड़े दो विधेयक संसद में पास हो गए| राज्यसभा में कृषि विधेयक ध्वनि मत से पास हो गया| राज्यसभा से भी किसान बिलों के पास होने पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,''राज्यसभा में आज कृषि सुधार से संबंधित 2 बिल पारित हुए हैं, ये दोनों बिल सदन में लाने का साहस प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में ही हो सका। आज से पहले किसान अपना उत्पाद मंडी में ही बेचने के लिए मजबूर था। उसे उचित मूल्य नहीं मिलता था|




नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,आज ये विधेयक पास होने के बाद सुनिश्चित हो गया कि किसान अपने घर से, खेत से, जहां भी चाहे, जिसे भी चाहे, जिस राज्य में चाहे, अपने उत्पादन को बेच सकता है|




केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,''बड़े ही हर्ष का विषय है कि राज्यसभा में पारित होने के बाद कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने में सक्षम दो विधेयकों, किसान उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक और किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा समझौता विधेयक को संसद की मंजूरी मिल गई है।




राजनाथ सिंह ने कहा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के दिशानिर्देशन में आज ‘आत्मनिर्भर कृषि’ की मजबूत नींव रख दी गई है |  संसद में इन दोनों विधायकों के पारित हो जाने के बाद कृषि क्षेत्र में वृद्धि और विकास का एक नया इतिहास लिखा जायेगा।इन दोनों विधेयकों के पारित होने में न केवल भारत की खाद्य सुरक्षा मजबूत होगी बल्कि किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में भी यह एक बड़ा प्रभावी कदम सिद्ध होगा | इस अभूतपूर्व कृषि सुधार के लिए मै प्रधानमंत्रीजी का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए कृषिमंत्रीजी को धन्यवाद देता हूं |





रविवार को राज्यसभा में विपक्ष के लगातार विरोध के बीच कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020, कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 पारित किया गया। इसी के साथ राज्यसभा कल सुबह 9 बजे तक स्थगित।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।