मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गैर भाजपा राज्य सरकारों को परेशान किया जा रहा, हमें साथ आना होगा और केंद्र सरकार का सामना करना होगा: कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक में सभी CMs ने कहा

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार शाम को 19 प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों ने कहा कि विपक्ष…

गैर भाजपा राज्य सरकारों को परेशान किया जा रहा, हमें साथ आना होगा और केंद्र सरकार का सामना करना होगा: कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक में सभी CMs ने कहा
गैर भाजपा राज्य सरकारों को परेशान किया जा रहा, हमें साथ आना होगा और केंद्र सरकार का सामना करना होगा: कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक में सभी CMs ने कहा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार शाम को 19 प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों ने कहा कि विपक्ष को एकजुट होना होगा, गैर भाजपा राज्य सरकारों को परेशान किया जा रहा है| बैठक में एनसीपी नेता शरद पवार, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन, टीएमसी नेता ममता बनर्जी और अन्य विपक्षी नेता मौजूद रहे हैं। कांग्रेस समेत 19 दलों के नेता बैठक में शामिल हुए|



कांग्रेस अध्यक्ष के साथ विपक्षी नेताओं की बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों ने कहा कि विपक्ष को एकजुट होना होगा, गैर भाजपा राज्य सरकारों को परेशान किया जा रहा है. हमें साथ आना होगा और केंद्र सरकार का सामना करना होगा|



बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि, समय आ गया है हम अपनी मजबूरियों से ऊपर उठें। भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ वास्तव में हमारे लिए अपने व्यक्तिगत और सामूहिक संकल्प की पुष्टि करने का सबसे उपयुक्त अवसर है। विपक्ष को वर्ष 2024 के आम चुनाव के लिए व्‍यवस्थित योजना बनानी होगी और मजबूरियों/बाध्‍यताओं से ऊपर उठना होगा| 




कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि,''अंतिम लक्ष्य 2024 का लोकसभा चुनाव है, जिसके लिए हमें अपने देश को स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों और हमारे संविधान के सिद्धांतों और प्रावधानों में विश्वास करने वाली सरकार देने के उद्देश्य से व्यवस्थित रूप से योजना बनाना शुरू करना होगा|



सोनिया गांधी ने कहा कि,''यह एक चुनौती है, लेकिन एक साथ मिलकर हम इसे उठा सकते हैं और इसे उठाना चाहिए क्योंकि एक साथ मिलकर काम करने का कोई विकल्प नहीं है। हम सभी की अपनी मजबूरियां हैं, लेकिन स्पष्ट रूप से, एक समय आ गया है जब हमारे देश के हितों की मांग है कि हम उनसे ऊपर उठें| भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ वास्तव में हमारे व्यक्तिगत और सामूहिक संकल्प की पुष्टि करने का सबसे उपयुक्त अवसर है।




बैठक के बाद शरद यादव ने कहा कि,''बैठक में रोज़गार, बेरोज़गार, किसानों के मुद्दे, अर्थव्यवस्था इत्यादि पर सभी ने अपनी बात रखी। सभी नेताओं ने देश की समस्याओं पर अपनी बात रखी। कोरोना की वजह से करोड़ों लोग बेरोज़गार हो गए हैं| बैठक में डीएमके के एमके स्टालिन, टीएमसी की ममता बनर्जी, झामुमो के हेमंत सोरेन, शिवसेना के उद्धव ठाकरे, एनसीपी के शरद पवार, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव और सीपीआई (एम) के सीताराम येचुरी बैठक में शामिल हुए। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।