नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने शुक्रवार शाम को प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की| 19 पार्टियों की इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि विपक्ष को वर्ष 2024 के आम चुनाव के लिए व्यवस्थित योजना बनानी होगी और मजबूरियों/बाध्यताओं से ऊपर उठना होगा| सोनिया गांधी ने तमाम मतभेदों को भुलाकर मिलकर काम करने की जरूरत बताई|
शरद पवार ने बैठक में कहा,''किसान कई महीनों से विरोध कर रहे हैं, भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए यह एक दर्दनाक तस्वीर है। देश आर्थिक मंदी, कोविड महामारी, बेरोजगारी, सीमा विवाद, अल्पसंख्यक समुदायों के मुद्दे आदि जैसे कई मुद्दों का सामना कर रहा है|
NCP प्रमुख शरद पवार ने बैठक में कहा,''वर्तमान सरकार इन सभी मुद्दों को हल करने में विफल रही है। जो लोग लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखते हैं, जो हमारे देश के लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बचाने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं, उन्हें एक साथ आना चाहिए, यही मेरा आह्वान है|
शरद पवार ने बैठक में कहा,''''श्रीमती सोनिया गांधी जी की पहल पर आज समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों की बैठक संपन्न हुई। वर्चुअली आयोजित की गई इस बैठक में सम्मिलित होकर अपने विचार व्यक्त किए।
शरद पवार ने कहा,''मैं वास्तव में हमारे देश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इस अति आवश्यक बैठक के आयोजन के लिए उठाए गए कदमों की सराहना करता हूं। भारत में वर्तमान परिदृश्य बहुत निराशाजनक प्रतीत होता है।
किसान कई महीनों से विरोध कर रहे हैं, यह भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए एक दर्दनाक तस्वीर है। आर्थिक मंदी, कोविड महामारी, बेरोजगारी, सीमा विवाद, अल्पसंख्यक समुदायों का मुद्दा आदि कई मुद्दों का राष्ट्र आज सामना कर रहा है।वर्तमान सरकार इन सभी मुद्दों को हल करने में विफल रही है। जो लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करते हैं; जो लोग हमारे देश के लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बचाने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं, उन्हें एक साथ आना चाहिए, ऐसा मेरा आवाहन है।
शरद पवार ने कहा,''एक समयबद्ध कार्यक्रम को सामूहिक रूप से शुरू करने की आवश्यकता है और मैं ये सुझाव देता हूं कि इन सभी मुद्दों को एक साथ निपटने के बजाय, हमें प्राथमिकता तय कर के सामूहिक रूप से इन मुद्दों को सुलझाने के लिए और अपने देश को एक अच्छा वर्तमान और भविष्य देने के लिए कार्य करना चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष के साथ विपक्षी नेताओं की बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों ने कहा कि विपक्ष को एकजुट होना होगा, गैर भाजपा राज्य सरकारों को परेशान किया जा रहा है. हमें साथ आना होगा और केंद्र सरकार का सामना करना होगा|