मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हमारा प्रदर्शन राजद और वाम दलों जितना अच्छा नहीं था, बिहार चुनाव के नतीजों पर बोली कांग्रेस

नई दिल्ली: बिहार में सत्ता विरोधी लहर और विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बिहार में बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल हासिल कर लिया है|…

हमारा प्रदर्शन राजद और वाम दलों जितना अच्छा नहीं था, बिहार चुनाव के नतीजों पर बोली कांग्रेस
हमारा प्रदर्शन राजद और वाम दलों जितना अच्छा नहीं था, बिहार चुनाव के नतीजों पर बोली कांग्रेस | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बिहार में सत्ता विरोधी लहर और विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बिहार में बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल हासिल कर लिया है| सत्तारूढ़ गठबंधन को 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में 125  (BJP 74, JDU 43, VIP 4, HAM 4) सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि विपक्षी महागठबंधन ने 110  (RJD 75, Congress 19, Left 16) सीटें जीती हैं|




बिहार चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस ने कहा बिहार विधानसभा चुनावों में हमारा प्रदर्शन राजद और वाम दलों जितना अच्छा नहीं था। उन्होंने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया।




बिहार चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने कहा,''हमारा प्रदर्शन राजद और वाम दलों जितना अच्छा नहीं था। उन्होंने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया। अगर हमने उनकी तरह प्रदर्शन किया होता, तो बिहार में महागठबंधन होता। बिहार के लोग ऐसा ही चाहते थे और बदलाव के लिए अपना मन बना चुके थे| हम बिहार में अपने शीर्ष नेतृत्व, हमारे चुनाव उम्मीदवारों और हमारी जिला कांग्रेस समितियों के साथ चर्चा करेंगे, और एक निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। फिर हम हाईकमान को सूचित करेंगे|




कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने कहा,''हमें सच को स्वीकार करना चाहिए। कांग्रेस के कमज़ोर प्रदर्शन के कारण महागठबंधन की सरकार से बिहार महरूम रह गया।कांग्रेस को इस  विषय पर आत्म चिंतन ज़रूर करना चाहिए कि उस से कहाँ चूक हुई ? MIM की बिहार में इंटरी शुभ संकेत नहीं है।




तारिक अनवर ने कहा,''बिहार चुनाव : भले ही  भाजपा गठबंधन येन केन प्रकारेण चुनाव जीत गया,परन्तु सही में देखा जाए तो ‘बिहार’ चुनाव हार गया।क्योंकि इस बार बिहार परिवर्तन चाहता था। ''15 वर्षों की निकम्मी सरकार से छुटकारा-बद हाली से निजात चाहता था। भाजपा की मेहरबानी रही तो नीतीश जी इस बार अंतिम रूप से  मुख्य मंत्री का शप्त लेंगे-देखते हैं ‘बकरे की माँ कब तक खैर मनाएँगी”।















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।