मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लोकतंत्र को रौंदने में लगी है भाजपा सरकार, अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से निष्ठा से काम करने और बूथस्तर तक सक्रिय होने को कहा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में जनता द्वारा समर्थन देने वाले मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सं…

लोकतंत्र को रौंदने में लगी है भाजपा सरकार, अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से निष्ठा से काम करने और बूथस्तर तक सक्रिय होने को कहा
लोकतंत्र को रौंदने में लगी है भाजपा सरकार, अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से निष्ठा से काम करने और बूथस्तर तक सक्रिय होने को कहा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में जनता द्वारा समर्थन देने वाले मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम और निष्ठा से काम करने, समाजवादी सरकार के कामों एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर, गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सक्रिय होने को भी कहा।



अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी को बूथस्तर तक मजबूती देकर ही हम झूठ, फरेब और धांधली की राजनीति का मुकाबला कर सकेंगे। हमारा एजेंडा प्रदेश के सर्वतोमुखी विकास का है और इसके लिए सन् 2022 में समाजवादी सरकार बनाना  आवश्यक है।



अखिलेश यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लोकतंत्र को रौंदने में लगी है। मतदान में धांधली से मतदाता के अधिकार पर चोट पहुंचती है। इससे लोकतंत्र की पवित्रता नष्ट होती है। हमें इन स्थितियों के प्रति सावधान रहना है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा को वस्तुतः विकास करना ही नहीं है, वह तो विनाश के रास्ते पर ही चलती है। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ना, समाज में दूरी पैदा कर भाजपा राजनीति की उपलब्धि मानती है।




अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा के काम काज से निराशा और उसकी नीतियों से देश में अविश्वास व्याप्त हुआ है। समाज में परस्पर विद्वेष को बढ़ावा दिया गया है। संविधान की शपथ के विरूद्ध भाजपा सरकार रागद्वेष की भावना से काम करती है। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी की नीतियां जनहित और सर्वतोमुखी विकास पर बल देती है। 




अखिलेश यादव ने कहा कि,''जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। हमें उस पर खरा उतरना है। भाजपा सरकार का अब एक साल ही बचा है। जनता इससे ऊबी हुई है और उससे मुक्ति चाहती है। भाजपा सरकार को हटाकर, समाजवादी सरकार बनने पर ही जनता की आशा-आंकाक्षा पूरी हो सकेगी।












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।