मुख्य सामग्री पर जाएँ
6 नवंबर 2026

राज्यों को जीएसटी भुगतान के लिए 'आश्वासन पत्र' के फैसले को लेकर मोदी सरकार पर बरसे पी. चिदम्बरम, कहा-कागज के टुकड़े पर बेवकूफ बनाने वाले शब्द

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के राज्यों को जीएसटी भुगतान के लिए दिए जाने वाले 'आश्वासन पत्र' (लेटर ऑफ कंफर्ट) पर निशाना साधते हुए पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा ये सभी आश्वासन के ही शब्द हैं और इसक…

राज्यों को जीएसटी भुगतान के लिए 'आश्वासन पत्र' के फैसले को लेकर मोदी सरकार पर बरसे पी. चिदम्बरम, कहा-कागज के टुकड़े पर बेवकूफ बनाने वाले शब्द
राज्यों को जीएसटी भुगतान के लिए 'आश्वासन पत्र' के फैसले को लेकर मोदी सरकार पर बरसे पी. चिदम्बरम, कहा-कागज के टुकड़े पर बेवकूफ बनाने वाले शब्द | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के राज्यों को जीएसटी भुगतान के लिए दिए जाने वाले 'आश्वासन पत्र' (लेटर ऑफ कंफर्ट) पर निशाना साधते हुए पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा ये सभी आश्वासन के ही शब्द हैं और इसका कोई मतलब नहीं है।



पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने कहा कि जरूरत है हार्ड कैश की। केंद्र सरकार के पास कई तरीके हैं जिसका उपयोग कर वो राज्यों को जीएसटी का भुगतान कर सकती है।




पी. चिदम्बरम ने कहा कि,''सरकार का कहना है कि वह राज्यों को जीएसटी मुआवजा के अंतर को पाटने के लिए 'लेटर ऑफ कम्फर्ट’ देगी, जिससे वो उधार ले सके। ये सिर्फ कागज के टुकड़े पर बेवकूफ बनाने वाले शब्द हैं, जिनकी कोई कीमत नहीं है। उन्होंने कहा,''राज्यों को नकद राशि की जरूरत है।




चिदम्बरम ने कहा कि,'' केवल केंद्र सरकार के पास संसाधनों को बढ़ाने और राज्यों को जीएसटी मुआवजे में कमी का भुगतान करने के लिए कई विकल्प और लचीलापन है। यदि राज्यों को उधार लेने के लिए मजबूर किया जाता है, तो उन राज्यों द्वारा पूंजीगत व्यय पर कुल्हाड़ी  निश्चित ही गिर जाएगी, जो पहले से ही कटौती का सामना कर चुके हैं।




बता दें कि,''केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को जीएसटी के भुगतान के लिए ‘लेटर ऑफ कम्फर्ट दिया है|केंद्र की ओर से दिए गए लेटर ऑफ कम्फर्ट यानी आश्वासन पत्र को पंजाब, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्य ठुकरा चुके हैं| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मांग की है कि केंद्र सरकार 2,828 करोड़ रूपए तुरंत उपलब्ध कराए जो कि 2020-21 की बकाया राशि है।




वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलनिस्वामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है और मांग की है कि राज्यों को जीएसटी से हुए नुकसान की पूरी भरपाई हो| उन्होंने कहा कि ये जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है| राज्यो से ये कहना कि वो खुद ही कर्ज ले, इससे राज्यों के संसाधनों पर असर पड़ेगा|



जीएसटी के भुगतान को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच खींचतान लगातार बढ़ती जा रही है| राज्य सरकारें केंद्र से जीएसटी का बकाया जल्द देने की मांग कर रही हैं| दूसरी तरफ केंद्र ने साफ कर दिया है कि उसके पास पर्याप्त धन नहीं है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।