मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

PAK में बड़ा विमान हादसा: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान कराची हवाई अड्डे के पास हुआ क्रैश, विमान में करीब 100 लोग थे सवार

कराची:पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की लाहौर से कराची जाने वाली एक फ्लाइट कराची एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई| पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त हुआ PIA विमान A320 था…

PAK में बड़ा विमान हादसा: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान कराची हवाई अड्डे के पास हुआ क्रैश, विमान में करीब 100 लोग थे सवार
PAK में बड़ा विमान हादसा: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान कराची हवाई अड्डे के पास हुआ क्रैश, विमान में करीब 100 लोग थे सवार | फ़ोटो: TVL News

कराची:पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की लाहौर से कराची जाने वाली एक फ्लाइट कराची एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई| पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त हुआ PIA विमान A320 था, इस विमान में करीब 100 लोग सवार थे। विमान कराची हवाई अड्डे के पास एक आवासीय कॉलोनी के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हुआ। 




 पाकिस्तान एयरलाइन का विमान लैंडिंग से पहले कराची हवाई अड्डे के पास एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया| 99 यात्रियों और 8 चालक दल के सदस्यों सहित 107 लोग सवार थे। यह एयरबस A320 विमान था|दुर्घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है|




पाकिस्तानी मीडिया की खबर के अनुसार विमान रनवे पर लैंड करने से ठीक एक मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया|  पाकिस्तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी के अनुसार पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान PK-303 लाहौर से चला था और कराची हवाई अड्डे पर उतरने ही वाला था कि दुर्घटनाग्रस्त हो गया| यह दुर्घटना मलिर के मॉडर्न कॉलोनी के पास जिन्ना गार्डन इलाके में हुई|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।