मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लेखिका पारुल सुनिल त्रिपाठी: तुम उस रोड से अपनी कार को जरूर मोड़ कर ले जाते हो...लेकिन जब भी वह...पढ़ें पूरा..

लखनऊ: पारुल सुनिल त्रिपाठी (लेखिका - लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा है, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर कविता एवं कहानियों के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करती रहती है)पढ़ें---------तुम उस रोड से…

लेखिका पारुल सुनिल त्रिपाठी: तुम उस रोड से अपनी कार को जरूर मोड़ कर ले जाते हो...लेकिन जब भी वह...पढ़ें पूरा..
लेखिका पारुल सुनिल त्रिपाठी: तुम उस रोड से अपनी कार को जरूर मोड़ कर ले जाते हो...लेकिन जब भी वह...पढ़ें पूरा.. | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  पारुल सुनिल त्रिपाठी (लेखिका - लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा है, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर कविता एवं कहानियों के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करती रहती है)




पढ़ें---------




तुम उस रोड से अपनी कार को जरूर मोड़ कर ले जाते हो,

जहां प्यार पैसों के बदले बिकता है ,

घनी रात के चमकते चांद में भी

सूरज जैसा आग दहकता है



----------


वह खूबसूरत है या बदसूरत,

काली है या  कुरूप ,

वो छाव सी है या है

कोई दहकती  धूप ,




----------



सब देख पैसों का भाव तुम लगाते हो ,

जिस्म सौंप देती चंद रुपयों में तुम्हें वो,

मन को तृप्त कर फिर तुम वहां से जाते हो ,

तुम्हें नहीं पता उसे कैसा लगा|



----------



तुम्हें नहीं जानना उसके भीतर क्या जगा,

तुमने अपने पैसों की कीमत बकायदा बसूली ,

उसके जिस्म में झांक झांक कर तुमने उसे टटोली ,

उससे तो  तुम उस वक्त बहुत खुश  होगे 

भूल सब गम अपना उसका तुम आनंद लोगे,




----------



लेकिन यह सोचने की इच्छा भी नहीं होगी तुम्हें,

उम्र भर उसे अपने पास रखने की ,

जो आनंद तुमने उस क्षण पैसों से खरीदा,

उसे प्यार के भाव में चखने की




----------




कदाचित यह ख्याल तुम्हें नहीं आएगा,

वह अब  ठहरी अबला,तुम गए फिर कोई और उसके पास आएगा,

वह भी यही करेगा पैसों के बदले भूख अपनी मिटाएगा,

अपनी हैवानी हरकतें उस वक्त उसे दिखाएगा ,

वह तड़प रही होगी या होगा कोई दर्द  उसे




----------




वह सोचेगी इन चंद पैसों के बदले तुम क्यों मिले हो मर्द उसे,

बस उसे यह लानत हर बार होती होगी,

फिर भी वह यह कहानी दोहराने को लाचार होती होगी ,

मैं नहीं समझ सकती वेदना उसकी,

लेकिन जब भी वह सोती होगी मन ही मन बहुत रोती होगी।










लेखिका-पारुल सुनिल त्रिपाठी


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।