मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

क़ानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना केवल अराजकता को जन्म देता है: अतीक-अशरफ हत्याकांड पर खड़गे

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि, " किसी भी मुजरिम को सख़्त से सख़्त सज़ा मिले, इसके लिए अदालतें हैं। क़ानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना केवल अराजकता को जन…

क़ानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना केवल अराजकता को जन्म देता है: अतीक-अशरफ हत्याकांड पर खड़गे
क़ानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना केवल अराजकता को जन्म देता है: अतीक-अशरफ हत्याकांड पर खड़गे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि, " किसी भी मुजरिम को सख़्त से सख़्त सज़ा मिले, इसके लिए अदालतें हैं। क़ानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना केवल अराजकता को जन्म देता है।" खड़गे ने कहा कि, "समाज में किसी को डराने व धमकाने के लिए जो भी हमारी न्याय प्रणाली में राजनैतिक उद्देश्य से दखलअंदाज़ी करता है,अपराधी के साथ वो भी दंड का भागीदार है।''



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की यह टिप्पणी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में शनिवार देर रात  गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद आई है । मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, "देश का संविधान उन लोगों ने बनाया है, जो आज़ादी के लिए लड़े थे। हमारा इसी संविधान और क़ानून को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। इससे खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती है। अपराधी की सजा का फ़ैसले का अधिकार न्यायपालिका का है। ''



कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि, "ये अधिकार किसी सरकार को, किसी नेता को या क़ानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को नहीं दिया जा सकता है।  गोली-तंत्र और भीड़ तंत्र की वकालत करने वाले केवल संविधान को ध्वस्त करते हैं।'' उन्होंने कहा,''समाज में किसी को डराने व धमकाने के लिए जो भी हमारी न्याय प्रणाली में राजनैतिक उद्देश्य से दखलअंदाज़ी करता है,अपराधी के साथ वो भी दंड का भागीदार है। किसी भी मुजरिम को सख़्त से सख़्त सजा मिले,इसके लिए अदालतें हैं। क़ानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना केवल अराजकता को जन्म देता है।''



वहीँ,अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने रविवार को कहा कि,'' भाजपा ने भारत को ''माफिया गणराज्य'' बना दिया है।''



टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने कहा, 'बीजेपी ने भारत को माफिया गणराज्य में बदल दिया है। मैं यहां कहूंगी, विदेश में कहूंगी, हर जगह कहूंगी क्योंकि यही सच है. पुलिस हिरासत में दो लोगों को असंख्य पुलिसकर्मियों और कैमरों के सामने गोली मार दी गई- यह कानून के शासन की मौत है।"



उन्होंने आगे कहा कि मैं यह भी मान सकती हूं कि सत्यपाल मलिक के इंटरव्यू के प्रभाव से ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी ने यूपी में शूटिंग (गोली चलवाई है) कराई है। मोइत्रा ने कहा,'''कुछ भी नहीं, बस कुछ भी नहीं, इस सरकार से परे है ...''' .Nothing, just nothing, is beyond this government.....;. टीएमसी नेता ने कहा, 'तो मूल रूप से अजय बिष्ट (CM Yogi) और यूपी पुलिस ने अतीक और उसके भाई को मारने के आरोप में 3 लोगों को पकड़ा, जिनके पास "कोई पारिवारिक संबंध नहीं" है।.....इसी तरह सभी आतंकवादी संगठन अपने हिटमैन को भर्ती करते हैं


यह भी पढ़ें: पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या 


 प्रयागराज के एक अस्पताल के बाहर शनिवार देर रात पुलिस हिरासत में अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई| पुलिस ने 3 हमलावरों (अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी) को गिरफ्तार किया है। हमले के समय अहमद और अशरफ पत्रकारों से बात कर रहे थे। दो दिन पहले ही अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम  उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। 


यह भी पढ़ें:“ नहीं ले गए तो नहीं गए” : हत्या से पहले बेटे असद को दफनाने पर अतीक के आखिरी शब्द


अतीक और उसके भाई अशरफ को गोली मारने के बाद गिरफ्तार किए गए तीनों हमलावरों को आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। तीनों हमलावरों को मौके पर ही पकड़ लिया गया था |उन्हें पुलिस की हिरासत में रखा गया है और पूछताछ की जा रही है।



उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस घटना के मद्देनजर पूरे राज्य में धारा 144 लागू कर दी है और प्रमुख सार्वजनिक प्रतिष्ठानों और संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


यह भी पढ़ें: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद सभी ज़िलों में धारा 144 लागू, लखनऊ- अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पूरे प्रदेश में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस



यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग के गठन का भी निर्देश दिया| " सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने तुरंत एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। उन्होंने तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग (Judicial Enquiry Commission) के गठन के निर्देश भी दिए।  "


यह भी पढ़ें: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या मामले में सीएम योगी ने दिए हाई-लेवल इंक्वायरी के आदेश


मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने देर रात की बैठक में राज्य के पुलिस अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और पूरे राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया कि, सुनिश्चित करें कि राज्य में शांति, कानून व्यवस्था बनी रहे और जनता को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।"


यह भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड:मुठभेड़ में मारा गया अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम 


 अतीक और अशरफ अहमद के पोस्टमार्टम पर प्रयागराज के डॉक्टर दीपक तिवारी ने आज रविवार को कहा कि,''पोस्टमार्टम कितनी देर चलेगा उसके बारे में स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। मेरी यहां ड्यूटी लगी है इसलिए मैं यहां आया हूं। कितने लोग डॉक्टर आएंगे मुझे नहीं पता। एक उच्चस्तरीय टीम होती जिसके नीचे वह काम करती है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर पोस्टमार्टम को शुरू किया जाएगा|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।