लखनऊ : अतीक-अशरफ हत्याकांड (Atiq-Ashraf killings) पर भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि,'' यह हमला अचानक हुआ, पुलिस पर सवाल उठाना उचित नहीं है। इस स्थिति में पुलिस ने वही किया जो बेहतर हो सकता था।'' त्रिपाठी ने,''अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारने वाले 3 हमलावरों को गिरफ़्तार किया गया।'''
भाजपा विधायकठी ने कहा कि,''पुलिस को जितनी मुस्तैदी के साथ काम करना था उन्होंने किया, अतीक और अशरफ को बचाने की कोशिश पुलिस ने जान पर खेल कर की। मीडिया के लोगों को भी बचाने का प्रयास हुआ। 3 हमलावरों को गिरफ़्तार किया गया। उन्होंने कहा कि,''यह हमला अचानक हुआ था, पुलिस पर सवाल उठाना मुनासिब नहीं है। जो इस परिस्थिति में बेहतर हो सकता था पुलिस ने वह किया|''
यह भी पढ़ें: पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या
प्रयागराज के एक अस्पताल के बाहर पुलिस हिरासत में अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई| पुलिस ने 3 हमलावरों (अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी) को गिरफ्तार किया है। हमले के समय अहमद और अशरफ पत्रकारों से बात कर रहे थे। दो दिन पहले ही अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।
यह भी पढ़ें:“ नहीं ले गए तो नहीं गए” : हत्या से पहले बेटे असद को दफनाने पर अतीक के आखिरी शब्द