नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संकट में बनाए गए पीएम केयर्स फंड में 5 दिनों में 3076.62 करोड़ की राशि आई| 27 से 31 मार्च, 2020 के बीच केवल 5 दिनों में पीएम केयर्स फंड को 3076.62 करोड़ रुपये मिले। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है और सवाल उठाए हैं|
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा,''PM CARES FUND के ऑडिटर्स ने पुष्टि की है कि 26 से 31 मार्च, 2020 के बीच केवल 5 दिनों में फंड को 3076 करोड़ रुपये मिले। तो इन दयालु दाताओं के नाम प्रकट क्यों नहीं किए जाएंगे? दानदाताओं के नाम उजागर करने से क्यों डर रहे हो?
पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि,''PM CARES FUND के ऑडिटर्स ने पुष्टि की है कि 26 से 31 मार्च, 2020 के बीच केवल 5 दिनों में फंड को 3076 करोड़ रुपये मिले। उन्होंने पूछा कि लेकिन इन दयालु दाताओं के नाम प्रकट नहीं किए जाएंगे। क्यों...? प्रत्येक अन्य एनजीओ या ट्रस्ट एक सीमा से अधिक राशि दान करने वाले दानकर्ताओं के नाम प्रकट करने के लिए बाध्य है। इस दायित्व से PM CARES FUND को छूट क्यों है?
पी चिदंबरम ने सवाल उठाते हुए कहा कि,''दान पाने वाला ज्ञात है। दान पाने वाले के ट्रस्टी ज्ञात है। तो ट्रस्टी,दानदाताओं के नाम उजागर करने से क्यों डर रहे हैं?