मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पंजाब में AAP को रोकने के लिए PM मोदी ने शिअद और बसपा का कराया गठबंधन: SAD- BSP Alliance पर बोले राघव चड्डा

नई दिल्ली: पिछले साल किसानों के मुद्दे पर भाजपा का साथ छोडने वाली पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने मायावती की पार्टी बसपा से गंठबंधन कर लिया है है| | भाजपा से गठबंधन तोड़ चुकी शिअद और बहुजन समाज पार्टी के…

पंजाब में AAP को रोकने के लिए PM मोदी ने शिअद और बसपा का कराया गठबंधन: SAD- BSP Alliance पर बोले राघव चड्डा
पंजाब में AAP को रोकने के लिए PM मोदी ने शिअद और बसपा का कराया गठबंधन: SAD- BSP Alliance पर बोले राघव चड्डा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  पिछले साल किसानों के मुद्दे पर भाजपा का साथ छोडने वाली पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने मायावती की पार्टी बसपा से गंठबंधन कर लिया है है| | भाजपा से गठबंधन तोड़ चुकी शिअद और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन पर चंडीगढ़ पहुंचे बसपा राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा अंतिम मुहर लगा चुके हैं। अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और बसपा ने गठबंधन किया है| 



पंजाब की मुख्य विपक्षी पार्टी AAP ने SAD और BSP के बीच गठबंधन को "पंजाब विरोधी और अपवित्र" करार दिया और आरोप लगाया कि इसका गठबंधन राज्य में आम आदमी पार्टी के रास्ते को 'बाधित' करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर किया गया।



पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में SAD और BSP के गठबंधन पर AAP का कहना है,'' पंजाब में आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने शिरोमणि अकाली दल और BSP का गठबंधन कराया है।



आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्डा ने कहा कि,''पंजाब में आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने शिरोमणि अकाली दल और BSP का गठबंधन कराया है। पंजाब में चारों पार्टियों(कांग्रेस, BSP, शिरोमणि अकाली दल, भाजपा) को प्रधानमंत्री रिमोट कंट्रोल से चलाते हैं। ये चारों पार्टी पंजाब में AAP को रोकना चाहती है|




पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Punjab vidhan sabha chunav 2022 ) को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है| पिछले साल किसानों के मुद्दे पर भाजपा का साथ छोडने वाली पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने मायावती की पार्टी बसपा से गंठबंधन करने का एलान किया है| भाजपा से गठबंधन तोड़ चुकी शिअद और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन पर चंडीगढ़ पहुंचे बसपा राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा अंतिम मुहर लगा चुके हैं। शनिवार को शिअद मुख्यालय में इस बाबत कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। 



बैठक के बाद अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और बसपा ने गठबंधन किया है| अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने प्रेस कांफ्रेंस में शिअद-बसपा गठबंधन की घोषणा की और इसे पंजाब की राजनीति का नया दिन बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब की सियासत में यह गठबंधन बड़ा मोड़ साबित होगा। 2022 के बाद भी जितने चुनाव होंगे शिअद, बसपा के साथ लड़ेगी।



शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष के सुखबीर सिंह बादल ने कहा,''शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2022 और उसके बाद के चुनाव साथ लड़ेंगे| यह पंजाब की राजनीति में एक नया दिन है| बादल ने कहा,''117 सीटों में से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 20 सीटों पर और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) शेष 97 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।



BSP सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा,''यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ गठबंधन किया गया है, जो पंजाब की सबसे बड़ी पार्टी है। 1996 में बसपा और शिअद दोनों ने संयुक्त रूप से लोकसभा चुनाव लड़ा और 13 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की। इस बार नहीं टूटेगा गठबंधन| मिश्रा ने कहा,''हम कांग्रेस के नेतृत्व में भ्रष्टाचार और घोटालों को खत्म करने के लिए काम करेंगे। वर्तमान सरकार दलित और किसान विरोधी है, जबकि हम सबके कल्याण और विकास के लिए काम करेंगे



दरअसल,''दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर पेच फंसा हुआ था। शिअद, बसपा को 117 में से 18 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कर रहा था, जबकि बसपा 37 से 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही थी। कई दौर की बैठकों के बाद अब दोनों दलों में सीटों को लेकर सहमति बन गई है। 117 विधानसभा सीटों में बसपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोआबा की 8, माझा की 5 और मालवा की सभी सीटें बसपा के खाते में आई हैं। होशियारपुर, टांडा, दसूहा, चमकौर साहिब, बस्सी पठाना, महिलकलां, नवांशहर, लुधियाना नार्थ और सुजानपुर भी बसपा के खाते में आई।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।