मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ब्लैक फंगस की दो दवाओं पर GST खत्म, रेमडेसिविर समेत कोरोना से जुड़े अन्य दवाइयों पर 12% से घटाकर 5% किया गया

नई दिल्ली: केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की 44वीं बैठक आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। अपनी बैठक में परिषद ने कोविड-19 राह…

ब्लैक फंगस की दो दवाओं पर GST खत्म, रेमडेसिविर समेत कोरोना से जुड़े अन्य दवाइयों पर 12% से घटाकर 5% किया गया
ब्लैक फंगस की दो दवाओं पर GST खत्म, रेमडेसिविर समेत कोरोना से जुड़े अन्य दवाइयों पर 12% से घटाकर 5% किया गया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की 44वीं बैठक आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। अपनी बैठक में परिषद ने कोविड-19 राहत और प्रबंधन में इस्तेमाल हो रहे विशेष सामानों पर जीएसटी दरों में 30 सितंबर, 2021 तक कटौती करने का ऐलान किया। ब्लैक फंगस की दो दवाओं, टोसिलिमैब, एम्फोटेरिसिन पर से जीएसटी खत्म कर दी गई है|



वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा,'केंद्र सरकार 75% वैक्सीन खरीद रही है और उसपर GST भी भर रही है। लोगों को सरकारी अस्पतालों में जो ये 75% वैक्सीन फ्री में उपलब्ध कराई जा रही है, जनता पर उसका कोई असर नहीं होगा|




केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा,''जहां एक तरफ मोदी सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड वैक्सीन फ्री में देने का प्रावधान किया गया। दवाइयों पर GST को 12% से घटाकर 5% तक कर दिया गया।  कोविड से लड़ाई में रिलीफ मटेरियल पर भी GST 5% किया गया है|



कोविड-19 से संबंधित अन्य राहत सामग्री में पल्स ऑक्सिमीटर, उनके व्यक्तिगत आयात सहित, हैंड सैनिटाइजर, तापमान जांचने के उपकरण और श्मशान के लिए गैस/विद्युत/ अन्य से चालित भट्टियां, उनका इंस्टालेशन आदि सहित पर जीएसटी घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है| 'एंबुलेंस पर जीएसटी 28 से घटाकर 12 फीसदी कर दिया गया है|




परीक्षण किट और मशीन में कोविड परीक्षण किट और निर्दिष्ट सूचन निदान किट, नाम- डी- डाइमर, आईएल-6, फेरिटीन और एलडीएच पर जीएसटी 12 से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है| ऑक्सीजन, ऑक्सीजन जनरेशन उपकरण और संबंधित मेडिकल डिवाइस सामानों पर जीएसटी 5 फीसदी कर दिया गया है| दवाइयों पर GST को 12% से घटाकर 5% तक कर दिया गया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।