मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

“मेरा हश्र हरेन पंड्या की तरह ...”: भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने जताया अपनी हत्या का शक, पीएम मोदी और अमित शाह पर लगाया आरोप

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी हत्या का शक जताया है| भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह गुजरात…

“मेरा हश्र हरेन पंड्या की तरह ...”: भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने जताया अपनी हत्या का शक, पीएम मोदी और अमित शाह पर लगाया आरोप
“मेरा हश्र हरेन पंड्या की तरह ...”: भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने जताया अपनी हत्या का शक, पीएम मोदी और अमित शाह पर लगाया आरोप | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी हत्या का शक जताया है| भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह गुजरात गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री व भाजपा नेता हरेन पंड्या के जैसा उनका भी हाल करा सकते हैं। उन्होंने कहा,' मुझे उम्मीद है कि फिलहाल मोदी और शाह मुझ पर हरेन पांडेय जैसी योजना नहीं बना रहे हों।



भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि, मुझे उम्मीद है कि मोदी और शाह मेरे खिलाफ हरेन पांडेय जैसी योजना नहीं बना रहे हों। अगर ऐसा है तो मुझे अपने दोस्तों को सचेत करना पड़ सकता है। याद रहे जो मेरे साथ जैसा करता है मैं उसे उसी तरह जवाब देता हूं। इन दोनों ने आरएसएस के सर्वोच्च अधिकारियों को भी झांसा दिया है।



 सुब्रमण्यम स्वामी ने एक ट्वीट को रीट्वीट किया है कि जिसमे लिखा है कि,''सुब्रमण्यम स्वामी से कहा कि, सर कृपया सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। हरेन पांड्या के साथ क्या हुआ यह तो हम सभी जानते हैं। यह बहुत बड़ा है ...मोदी-शाह आपको मारने की योजना बना रहे हैं। आशा है कि अदालत आपके बचाव में आएगी।



भाजपा नेता हरेन पंड्या गुजरात के गृह मंत्री थे। 26 मार्च 2003 को अहमदाबाद में पंड्या की हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी कार में बैठे थे| पंड्या पर ये हमला उस समय हुआ जब हरेन पंड्या ने अहमदाबाद के लॉ गार्डन में सुबह की अपनी सैर समाप्त ही की थी। पंड्या की लाश उनके कार में मिली थी। आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट ने भी पांड्या को उनकी जान के लिए खतरे के बारे में सचेत किया था| पंड्या के पिता विट्ठलभाई पांड्या ने भी गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाए थे।न रेंद्र मोदी और हरेन पंड्या के बीच मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद तनातनी देखने को मिली थी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।