अलीगढ़:अलीगढ़ में बन रहे राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में देरी होने पर जिला प्रशासन ने ईश्वर सिंह एंड एसोसिएट कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है| जिलाधिकारी ने यूनीवर्सिटी के निर्माण में देरी होने पर ईश्वर सिंह एंड एसोसिएट कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड पर 1 करोड़ 75 लाख का जुर्माना लगाया गया है|
अलीगढ़ DM इंद्र विक्रम सिंह ने बताया,''राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय प्रोजेक्ट (PM का ड्रीम प्रोजेक्ट) को जिस अवधि में पूर्ण करना था उसमें ठेकेदार ने देरी की इसलिए अनुबंधी संस्थान पर 1.75 करोड़ का अर्थदंड लगाया गया है। यह अर्थदंड 2 अवधि में प्रोजेक्ट समीक्षा करने के बाद लगाया गया है|
राजा महेंद्र प्रताप राज्य यूनिवर्सिटी का काम मई 2023 तक पूरा किया जाना है। पीएम मोदी ने खुद इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था, जिसके चलते यह सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ईश्वर सिंह एंड एसोसिएट कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड यूनिवर्सिटी का निर्माण काम कर रही है। स्वीकृत राशि से उसे यूनिवर्सिटी के लिए पहले चरण में प्रशासनिक भवन व पुस्तकालय, दो छात्रावास, सुविधा केंद्र, उप कुलपति आवास, 3 आवासीय भवन, सड़क, चाहरदीवारी, गार्ड रूम, पुलिस चौकी, विद्युत स्टेशन बनाना है। जिसमें से मुख्य सड़क, बिजली सबस्टेशन जैसी कई चीजें तैयार हो चुकी हैं।