मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

एनडीए के हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- वह एक शानदार अंपायर हैं

नई दिल्ली: राज्यसभा के उप-सभापति पद की जिम्मेदारी एक बार फिर एनडीए के प्रत्याशी हरिवंश को मिली| ध्वनिमत से हुए मतदान में उन्होंने विपक्ष के मनोज झा के खिलाफ जीत हासिल की| राज्यसभा सभापति एम. वेंकैया…

एनडीए के हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- वह एक शानदार अंपायर हैं
एनडीए के हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- वह एक शानदार अंपायर हैं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: राज्यसभा के उप-सभापति पद की जिम्मेदारी एक बार फिर एनडीए के प्रत्याशी हरिवंश को मिली| ध्वनिमत से हुए मतदान में उन्होंने विपक्ष के मनोज झा के खिलाफ जीत हासिल की| राज्यसभा सभापति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि एनडीए मैं घोषणा करता हूं कि हरिवंश जी को राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चुना गया है|राज्यसभा के उपसभापति के चुनाव में ध्वनि मत से हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा में उपसभापति चुना गया।




प्रत्याशी हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने पर कांग्रेस सासंद गुलाम नबी आजाद ने उन्हें शुभकामना दी है। आजाद ने कहा, यह दूसरी बार है जब वह (हरिवंश) सदन के उपसभापति चुने गए हैं। मैं उन्हें शुभकामना देता हूं। वह सभी दलों के सदस्यों के लिए निष्पक्ष रहे हैं।



एनडीए प्रत्याशी हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। इस दौरान राज्यसभा में अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''मैं हरिवंश जी को दूसरी बार राज्यसभा के उपसभापति चुने जाने पर सदन और देशवासियों की तरफ से बधाई देता हूं|




प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसद बनने के बाद हरिवंश ने हमेशा यह सुनिश्चित किया कि कैसे सभी सांसद और कर्तव्यनिष्ठ बन सकते हैं। उनके अंदर का पत्रकार हमेशा जीवित रहा है। उन्होंने कहा कि हरिवंश पूरे सदन की ओर से आते हैं। वह बिना किसी का पक्ष लिए कार्यवाही पूरी करते हैं। वह एक बहुत अच्छे अंपायर हैं और आने वाले समय में भी ऐसे ही रहेंगे।



मोदी ने कहा,''इस बार ये सदन अपने इतिहास में सबसे अलग और विषम परिस्थितियों में संचालित हो रहा है। कोरोना के कारण जैसी परिस्थितियां हैं, उसमें ये सदन काम करे, देश के लिए जरूरी जिम्मेदारियों को पूरा करे, यह हमारा कर्तव्य है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।