PM मोदी ने नफ्ताली बेनेट को इज़राइल के नए PM बनने पर दी शुभकामनाएं, कहा- मैं आपसे मिलने के लिए इच्छुक हूं और....
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नफ्ताली बेनेट को इज़राइल के नए प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, "मैं आपसे मिलने और हमारे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के ल…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
PM मोदी ने नफ्ताली बेनेट को इज़राइल के नए PM बनने पर दी शुभकामनाएं, कहा- मैं आपसे मिलने के लिए इच्छुक हूं और.... | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नफ्ताली बेनेट को इज़राइल के नए प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, "मैं आपसे मिलने और हमारे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए उत्सुक हूं।"
अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है, “महामहिम नफ्ताली बेनेत आपको इजराइल का प्रधानमंत्री बनने पर बधाईयां। अगले वर्ष हमारे राजनयिक रिश्तों को 30 वर्ष हो जायेंगे, जिसे मद्देनजर रखते हुये मैं आपसे मुलाकात करने का इच्छुक हूं और चाहता हूं कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और गहरी हो।
प्रधानमंत्री ने बेंजामिन नेतन्याहू के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी को बल मिला और उन्होंने इस मुद्दे पर निजी दिलचस्पी ली।
प्रधानमंत्री ने कहा, “आपने इजराइल के प्रधानमंत्री के रूप में कामयाब कार्यकाल पूरा किया है। आपने भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में निजी दिलचस्पी ली और आपके नेतृत्व में इसे बल मिला। इसके लिये मैं आपका कृतज्ञ हूं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 14 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।