नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस शुभारंभ के साथ 26 राज्यों के 111 प्रशिक्षण केन्द्रों में इस कार्यक्रम की शुरूआत हो गई। मोदी ने कहा कि, ये वायरस हमारे बीच अभी भी है और इसके मयूटेट होने की संभावना भी बनी हुई है। इसलिए हर इलाज और सावधानी के साथ आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए हमें देश की तैयारियों को बढ़ाना होगा। इसी लक्ष्य के साथ देश में एक लाख फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर तैयार करने का महाअभियान शुरू हो रहा है|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,''कोरोना से लड़ रही वर्तमान फोर्स को सपोर्ट करने के लिए देश में करीब 1 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। ये कोर्स 2-3 महीने में ही पूरा हो जाएगा, इसलिए ये लोग तुरंत काम के लिए उपलब्ध भी हो जाएंगे इस अभियान से कोविड से लड़ रही हमारी हेल्थ सेक्टर की फ्रंटलाइन फोर्स को नई ऊर्जा भी मिलेगी और हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे|
प्रधानमंत्री ने कहा कि,'''कोरोना वायरस का बार-बार बदलते स्वरूप से आने वाले चुनौतियों से निपटने के लिए हमें देश की तैयारियों को बढ़ाना होगा। इसी लक्ष्य के साथ देश में आज एक लाख फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स तैयार करने का महा अभियान शुरू हो रहा है| आज देश के सदूर-सुदूर में अस्पतालों तक वैटिलेटर्स, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स पहुंचाने का तेज गति से प्रयास किया जा रहा है। 1500 से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट्स बनाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है|
पीएम ने कहा कि,'आज 6 नए क्रैश कोर्स प्रारंभ किए जा रहे हैं। इसमें नए युवाओं की स्किलिंग भी होगी और जो पहले से ट्रेंड हो चुके युवाओं की अपस्किलिंग भी होगी। इससे कोविड से लड़ रही फ्रंटलाइन फोर्स को नई उर्जा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे| हेल्थकेयर फ्रंटलाइन वर्कर्स के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत, उम्मीदवारों को निःशुल्क ट्रेनिंग, स्किल इंडिया का सर्टिफिकेट प्राप्त, भोजन व आवास , काम पर प्रशिक्षण के साथ स्टाइपेंड एवं प्रमाणित उम्मीदवारों को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा प्राप्त होगा।
पीएम ने कहा कि,'गांवों में संक्रमण के फैलाव को रोकने में दूर सुदूर के क्षेत्रों में, पहाड़ी और जनजाति क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक चलाने में हमारे आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी और गांव की तैनात स्वास्थकर्मियों ने बहुत बड़ी भूमिका अदा की है| कोरोना से लड़ रही वर्तमान फोर्स को सपोर्ट करने के लिए देश में करीब 1 लाख युवाओं को ट्रेन करने का लक्ष्य रखा गया है। ये कोर्स 2-3 महीने में ही पूरा हो जाएगा। इसलिए ये लोग तुरंत काम के लिए उपलब्ध भी हो जाएंगें|
प्रधानमंत्री ने कहा कि, 21 जून से जो टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। उससे जुड़ी अनेक गाइडलाइंस जारी की गई है। अब 18+ के साथियों को वही सुविधा मिलेगी, जो अभी तक 45+ के महानुभावों को मिल रही थी। केंद्र सरकार हर देशवासी को मुफ्त टीका लगाने के लिए प्रतिबद्ध है|