तमिलनाडु CM एमके स्टालिन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से की मुलाकात
नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Co…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
तमिलनाडु CM एमके स्टालिन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से की मुलाकात | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress Party's interim President Sonia Gandhi) और पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की।इस मौके पर स्टालिन की पत्नी दुर्गावती स्टालिन भी मौजूद थीं|
छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु में द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन की जीत के बाद से स्टालिन और सोनिया गांधी की यह पहली मुलाकात थी।दोनों नेताओं के बीच तमिलनाडु में नई सरकार की योजनाओं और नीतियों पर चर्चा हुई। राहुल गांधी और स्टालिन दोनों ने ट्विटर के जरिये इस मुलाकात की जानकारी साझा की।
राहुल गांधी ने कहा,''कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुझे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और दुर्गावती स्टालिन से मिलकर खुशी हुई। तमिलनाडु की जनता को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए हम द्रमुक के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया,कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती. सोनिया गांधी और आज मुझे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री एम. के. स्टालिन और श्रीमती दुर्गावती स्टालिन से मिलने का सौभाग्य मिला। हम तमिल लोगों के लिए एक मजबूत और समृद्ध राज्य बनाने के लिए डीएमके के साथ काम करते रहेंगे|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।