मुख्य सामग्री पर जाएँ
4 नवंबर 2026

PM मोदी ने उच्च प्रवाह क्षमता वाले COVID-19 जांच केंद्रों का किया शुभारंभ, बोले- प्रतिदिन 10 लाख टेस्टिंग की रहेगी कोशिश

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता, मुंबई और नोएडा में उच्च प्रवाह क्षमता वाले COVID19 जांच केंद्रों का शुभारंभ किया| प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के करोड़ों नागरिक कोरोना से बहुत बहादुरी…

PM मोदी ने उच्च प्रवाह क्षमता वाले COVID-19 जांच केंद्रों का किया शुभारंभ, बोले- प्रतिदिन 10 लाख टेस्टिंग की रहेगी कोशिश
PM मोदी ने उच्च प्रवाह क्षमता वाले COVID-19 जांच केंद्रों का किया शुभारंभ, बोले- प्रतिदिन 10 लाख टेस्टिंग की रहेगी कोशिश | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता, मुंबई और नोएडा में उच्च प्रवाह क्षमता वाले COVID19 जांच केंद्रों का शुभारंभ किया| प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के करोड़ों नागरिक कोरोना से बहुत बहादुरी से लड़ रहे हैं। आज जिस Hi-tech State of the Art टेस्टिंग फेसिलिटी की शुरुआत हुई है, उससे पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में और ताकत मिलने वाली है|दिल्ली- एनसीआर, मुंबई और कोलकाता, आर्थिक गतिविधियों के बड़े सेंटर हैं। यहां देश के लाखों युवा अपने करियर को, अपने सपनों को पूरा करने आते हैं। अब इन तीनों जगह Test की जो उपलब्ध कपैसिटी है, उसमें 10 हज़ार टेस्ट की कैपेसिटी और जुड़ने जा रही है|





प्रधानमंत्री ने कहा कि,''देश के करोड़ों नागरिक कोरोना वैश्विक महामारी से बहुत बहादुरी से लड़ रहे हैं। आज जिन Hi-tech स्टेट ऑफ द आर्ट टेस्टिंग फेसिलिटी का लॉन्च हुआ है उससे पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में और ताकत मिलेगी|एक अच्छी बात ये भी है कि ये हाईटेक लैब्स सिर्फ कोरोना टेस्टिंग तक ही सीमित रहने वाली नहीं हैं। भविष्य में, Hepatitis B और C, HIV, डेंगू सहित अनेक बीमारियों की टेस्टिंग के लिए भी इन लैब्स में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी|देश में आज करीब 1,300 लैब काम कर रही हैं; आने वाले दिनों में प्रतिदिन 10 लाख टेस्टिंग की कोशिश रहेगी|





PM मोदी ने कहा कि,''देश में जिस तरह सही समय पर सही फैसले लिए गए, आज उसी का परिणाम है कि भारत अन्य देशों के मुकाबले, काफी संभली हुई स्थिति में है। आज हमारे देश में कोरोना से होने वाली मृत्यु, बड़े-बड़े देशों के मुकाबले, काफी कम है|आइसोलेशन सेंटर हों, कोविड स्पेशल हॉस्पिटल हो, टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रैकिंग से जुड़ा नेटवर्क हो, भारत ने बहुत ही तेज़ गति से अपनी क्षमताओं का विस्तार किया। आज भारत में 11 हजार से ज्यादा COVID फैसिलिटीज़ हैं, 11 लाख से ज्यादा आइसोलेशन बेड हैं|




PM मोदी ने कहा कि, सिर्फ 6 महीना पहले देश में एक भी PPE किट मैन्यूफैक्चरर नहीं था। आज 1200 से ज्यादा मैन्यूफैक्चरर हर रोज 5 लाख से ज्यादा PPE किट बना रहे हैं। एक समय भारत N-95 मास्क भी बाहर से ही मंगवाता था। आज भारत में 3 लाख से ज्यादा N-95 मास्क हर रोज बन रहे हैं|जनवरी में हमारे पास कोरोना के टेस्ट के लिए जहां मात्र एक सेंटर था, आज करीब 1300 लैब्स पूरे देश में काम कर रही हैं। आज भारत में 5 लाख से ज्यादा टेस्ट हर रोज हो रहे हैं|





मोदी ने कहा कि,सभी के सामुहिक प्रयासों से न सिर्फ लोगों का जीवन बच रहा है, बल्कि जो चीजें हम आयात करते थे, देश आज उनका एक्सपोर्टर बनने जा रहा है। इतने कम समय में इतना बड़ा फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा हुआ है, उससे भी आप सभी परिचित हैं|एक और बड़ा चैलेंज था, कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए देश में Human Resource को तैयार करना। जितने कम समय में हमारे पैरामेडिक्स, आशावर्कर्स, ANM, आंगनबाड़ी और दूसरे Health और Civil Workers को प्रशिक्षित किया गया, वो भी अभूतपूर्व है|





PM मोदी ने कहा कि,हमें मिलकर नया हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तो तैयार करना ही है, जो हमारे पास गांव-गांव में सरकारी और प्राइवेट डिस्पेंसरीज़ हैं, क्लीनिक हैं, उनको ज्यादा सक्षम भी बनाना है। ये हमें इसलिए भी करना है ताकि हमारे गांवों में कोरोना से लड़ाई कमजोर न पड़े|हमें इस बात का ध्यान रखना है कि हमारे कोरोना योद्धा किसी भी तरह की थकान का शिकार न हों। नए या रिटायर्ड जो भी हेल्थ प्रोफेशनल इस सेवा के लिए आगे आना चाहते हैं, ऐसे लोगों को हेल्थ सिस्टम से जोड़ने के लिए लगातार काम करना होगा|




मोदी ने कहा कि,आने वाले समय में बहुत से त्योहार आने वाले हैं। हमारे ये उत्सव, उल्लास का कारण बनें, लोगों में संक्रमण न फैले इसके लिए हमें हर सावधानी रखनी है। हमें ये भी देखते रहना होगा कि उत्सव के इस समय में गरीब परिवारों को परेशानी न हो|हमारे देश के Talented वैज्ञानिक कोरोना वैक्सीन के लिए तेज़ी से काम कर रहे हैं। लेकिन जब तक कोई प्रभावी दवा या वैक्सीन नहीं बनती, तब तक मास्क, 2 गज़ की दूरी, Hand Sanitization ही कोरोना से बचने का विकल्प हैं|हमें कोरोना से खुद भी बचना है और घर में सभी परिजनों को भी बचाना है। मुझे विश्वास है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई, हम सभी मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।