मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भाजपा सरकारों की पहचान ही है-गुड गवर्नेंस, पार्टी कार्यकर्ताओं से बोले PM मोदी

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को मिली जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BJP का गवर्नेंस मॉडल बताया|पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि,''भाजपा की…

भाजपा सरकारों की पहचान ही है-गुड गवर्नेंस, पार्टी कार्यकर्ताओं से बोले PM मोदी
भाजपा सरकारों की पहचान ही है-गुड गवर्नेंस, पार्टी कार्यकर्ताओं से बोले PM मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को मिली जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BJP का गवर्नेंस मॉडल बताया|पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि,''भाजपा की सफलता के पीछे उसका गवर्नेंस मॉडल है। जब लोग गवर्नेंस के बारे में सोचते हैं, तो भाजपा के बारे में सोचते हैं। भाजपा सरकारों की पहचान ही है - गुड गवर्नेंस|




PM मोदी ने कहा कि,'मैं बिहार के अपने भाइयों और बहनों से कहूंगा, आपने एक बार फिर सिद्ध किया है कि बिहार क्यों लोकतंत्र की ज़मीन कहा जाता है। आपने फिर सिद्ध किया है कि वाकई, बिहारवासी पारखी भी हैं और जागरूक भी|हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता, नीतीश जी के नेतृत्व में NDA के कार्यकर्ता, हर बिहारवासी के साथ, इस संकल्प को सिद्ध करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे|




PM मोदी ने कहा कि,21वीं सदी का भारत, एक नए मिजाज का भारत है। न हमें आपदाएं रोक सकती हैं और न ही बड़ी-बड़ी चुनौतियां। मैं एक नए भारत के उदय को देख रहा हूं। एक ऐसा भारत, जो आत्मविश्वास से भरा हुआ है, जो अपने सामर्थ्य को पहचानता है, जो अपने लक्ष्यों के प्रति सचेत है।





PM मोदी ने कहा कि,दुर्भाग्य से कश्मीर से कन्याकुमारी तक परिवारवादी पार्टियों का जाल लोकतंत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है। ये देश का युवा भली-भांति जानता है। परिवारों की पार्टियां या परिवारवादी पार्टियां, लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का दायित्व और बढ़ जाता है। हमें अपनी पार्टी में भीतर के लोकतंत्र को मजबूत बनाएं रखना है।  हमें अपनी पार्टी को जीवंत लोकतंत्र का जीता-जागता उदाहरण बनाना है। पार्टी हर कार्यकर्ता और हर नागरिक के लिए अवसरों का एक बेहतरीन मंच बने।





PM मोदी ने कहा कि,देश के युवाओं से मेरा आह्वान है, वो आगे आएं और बीजेपी के माध्यम से देश की सेवा में जुट जाएं। अपने सपनों को साकार करने के लिए, अपने संकल्पों को सिद्ध करने के लिए, कमल को हाथ में लेकर चल पड़ें। जो लोग लोकतांत्रिक तरीकों से हमारा मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं, हमें चुनौती नहीं दे पा रहे हैं, ऐसे कुछ लोगों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या करने का रास्ता अपनाया है।





PM मोदी ने कहा कि,देश के कुछ हिस्सों में उनको लगता है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार कर वे अपने मनसूबे पूरे कर लेंगे। मैं उन सभी से आग्रह पूर्वक समझाने का प्रयास भी करता हूं। मुझे चेतावनी देने की जरूरत नहीं है, वो काम जनत???-जर्नादन करेगी।चुनाव आते हैं, जाते हैं। जय-पराजय का खेल होता रहा है। कभी ये बैठैगा, कभी वो बैठेगा... लेकिन ये मौत का खेल लोकतंत्र में कभी नहीं चल सकता है।




PM मोदी ने कहा कि,हम लोकतंत्र को समर्पित हैं। देश ने हम पर जो भरोसा रखा है, उस भरोसे को पूर्ण करने के लिए हम प्रतिबद्ध है। हमारे इरादों पर कोई शक नहीं कर सकता। हमारे प्रयासों के प्रति कभी कोई निराश नहीं होता है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।