यूपी के पत्रकार को भाजपा के गुंडों ने बेरहमी से पीटा, राहुल गांधी ने पूछा- कुछ चुनिंदा पत्रकारों के लिए ही अधिकार याद आएंगे या विनय तिवारी जैसे पीड़ितों के लिए भी?
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में बीजेपी नेता के खिलाफ खबर लिखने पर पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ है। रविवार को सत्ताधारी दल के नेता के दबंग बेटों ने पत्रकार विनय तिवारी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दि…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
यूपी के पत्रकार को भाजपा के गुंडों ने बेरहमी से पीटा, राहुल गांधी ने पूछा- कुछ चुनिंदा पत्रकारों के लिए ही अधिकार याद आएंगे या विनय तिवारी जैसे पीड़ितों के लिए भी? | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में बीजेपी नेता के खिलाफ खबर लिखने पर पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ है। रविवार को सत्ताधारी दल के नेता के दबंग बेटों ने पत्रकार विनय तिवारी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया है| ललितपुर से विनय तिवारी को तत्काल झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है|
पत्रकार विनय तिवारी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,' अधिकारों की बात चली है तो सोचा पूछ लें कि कुछ चुनिंदा पत्रकारों के लिए ही अधिकार याद आएँगे या विनय तिवारी जैसे पीड़ितों के लिए भी?
राहुल गांधी ने ट्वीट किया,'यूपी के पत्रकार विनय तिवारी को भाजपा के गुंडों ने बेरहमी से पीटा है। अधिकारों की बात चली है तो सोचा पूछ लें कि कुछ चुनिंदा पत्रकारों के लिए ही अधिकार याद आएँगे या विनय तिवारी जैसे पीड़ितों के लिए भी?
बता दें कि रविवार को(8 नवंबर) उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक स्थानीय पत्रकार के साथ बेरहमी से मारपीट की घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी नेता के पुत्रों ने पत्रकार विनय तिवारी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तिवारी के हाथ-पैर टूट गए हैं और कई अन्य जगहों पर गंभीर चोटें भी आई हैं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।