मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

PM Security Breach: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला, शुक्रवार को होगी सुनवाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब के फिरोजपुर दौरे के दौरान सुरक्षा में हुई चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है| सुप्रीम कोर्ट कल मामले की सुनवाई करेगा| भविष्य में प्रधानमंत्री की सुर…

PM Security Breach: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला, शुक्रवार को होगी सुनवाई
PM Security Breach: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला, शुक्रवार को होगी सुनवाई | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब के फिरोजपुर दौरे के दौरान सुरक्षा में हुई चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है| सुप्रीम कोर्ट कल मामले की सुनवाई करेगा| भविष्य में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई सेंध न हो, यह सुनिश्चित करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई के लिए राजी हो गया है| सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह केंद्र और पंजाब सरकार को याचिका की कॉपी सौंपे|



 वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई एनवी रमना के समक्ष मामले का उल्लेख किया|  मनिंदर सिंह ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इस तरह की घटना भविष्य में दोबारा ना हो| उन्होंने याचिका में सुरक्षा उल्लंघन की गहन जांच की मांग की है| सुप्रीम कोर्ट ने मनिंदर सिंह को याचिका की एक प्रति आज केंद्र और पंजाब सरकार को देने के लिए कहा।




उधर प्रधानमंत्री के दौरे में हुई सुरक्षा चूक की जांच के लिए पंजाब सरकार ने उच्चस्तरीय टीम का गठन किया है| जांच टीम तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी| पंजाब सरकार ने कहा कि,''राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री के फिरोजपुर दौरे के दौरान हुई चूक की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया। समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मेहताब सिंह गिल, प्रमुख सचिव (गृह मामलों) और न्यायमूर्ति अनुराग वर्मा शामिल होंगे और 3 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।