इजरायली दूतावास के पास हुए ब्लास्ट को लेकर पीएम मोदी ने इजरायल के PM की से बात, कहा-हमले की पूरी जाँच की जाएगी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से आज 1 फरवरी 2021 को फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने 29 जनवरी 2021 को नई दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास आ…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
इजरायली दूतावास के पास हुए ब्लास्ट को लेकर पीएम मोदी ने इजरायल के PM की से बात, कहा-हमले की पूरी जाँच की जाएगी | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से आज 1 फरवरी 2021 को फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने 29 जनवरी 2021 को नई दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास आतंकवादी हमले की अपनी कड़ी निंदा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेतन्याहू को आश्वासन दिया कि नई दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास हमले की पूरी जांच की जाएगी|
उन्होंने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को आश्वासन दिया कि भारत के लिए इजरायल के राजनयिकों और परिसरों की सुरक्षा सबसे अधिक महत्व रखती है और अपराधियों को खोजने और दंडित करने के लिए सभी संसाधनों को तैनात किया जाएगा। दोनों नेताओं ने इस संदर्भ में भारतीय और इजराइल सुरक्षा एजेंसियों के बीच घनिष्ठ समन्वय के बारे में संतोष व्यक्त किया।
दोनों नेताओं ने अपने-अपने देशों में कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई की प्रगति के बारे में एक-दूसरे को जानकारी दी और इस क्षेत्र में आगे सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।
बता दें कि 29 जनवरी को दिल्ली के लुटियंस इलाके में औरंगजेब रोड पर स्थित इजराइली दूतावास के बाहर मामूली आईईडी विस्फोट हुआ था| हालांकि धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ| इस अति-सुरक्षित इलाके में हुए धमाके में कुछ कारें क्षतिग्रस्त हुई थी और पुलिस ने कहा था कि प्रारंभिक जांच में प्रतीत हुआ है कि किसी ने सनसनी पैदा करने के लिये यह शरारत की|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।