मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पीएम मोदी ने शुरू किया बीजेपी के लिए चंदा जुटाने का अभियान: पार्टी फंड में 1000 रुपये किए दान, बोले- बीजेपी को मजबूत बनाने में मदद करें

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को चंदा जुटाने का अभियान शुरू किया, जिसका लक्ष्य है पार्टी के लिए धन इकट्ठा करना है| अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी को च…

पीएम मोदी ने शुरू किया बीजेपी के लिए चंदा जुटाने का अभियान: पार्टी फंड में 1000 रुपये किए दान, बोले- बीजेपी को मजबूत बनाने में मदद करें
पीएम मोदी ने शुरू किया बीजेपी के लिए चंदा जुटाने का अभियान: पार्टी फंड में 1000 रुपये किए दान, बोले- बीजेपी को मजबूत बनाने में मदद करें | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को  चंदा जुटाने का अभियान शुरू किया, जिसका लक्ष्य है पार्टी के लिए धन इकट्ठा करना है| अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी को चंदा देने का अभियान शुरू किया है। यह अभियान दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि (11 फरवरी तक) तक चलेगा|  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा चंदा जुटाने अभियान के तहत दान किए और सभी से इसमें योगदान की अपील की। इसमें लोग पांच रुपए से लेकर 1000 हजार रुपए तक का चंदा दे सकेंगे| कोई भी व्यक्ति नमो ऐप के जरिए यह डोनेशन कर सकता है| 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी फंड के लिए भाजपा के कोष में 1,000 रूपये का दान दिया है| शनिवार दोपहर एक ट्वीट में पीएम मोदी ने जानकारी दी कि उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी के पार्टी फंड में 1,000 रुपये दान किए हैं।   साथ ही उन्होंने इसका एक रिसिप्ट भी शेयर किया है, जिसमें उनका अकाउंट नंबर, मेल  आईडी, पैन नंबर और मेल आईडी को ब्लर कर छीपा दिया गया है| मोदी ने कहा कि 'बीजेपी को मजबूत बनाने में मदद कीजिए। भारत को मजबूत बनाने में मदद कीजिए।'



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,'' मैंने भारतीय जनता पार्टी के पार्टी फंड के लिए 1000 रुपये का दान दिया है। हमेशा राष्ट्र को पहले रखने का हमारा आदर्श और हमारे कैडर द्वारा आजीवन निस्वार्थ सेवा की संस्कृति आपके सूक्ष्म दान से और मजबूत होगी। बीजेपी को मजबूत बनाने में मदद करें। भारत को मजबूत बनाने में मदद करें।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।