मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पिछड़ों के साथ धोखा कर रही योगी सरकार: समाजवादी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में डॉ0 राजपाल कश्यप

अयोध्या: समाजवादी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन अयोध्या, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, सीतापुर और मऊ में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप ने जनत…

पिछड़ों के साथ धोखा कर रही योगी सरकार: समाजवादी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में डॉ0 राजपाल कश्यप
पिछड़ों के साथ धोखा कर रही योगी सरकार: समाजवादी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में डॉ0 राजपाल कश्यप | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: समाजवादी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन अयोध्या, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, सीतापुर और मऊ में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पिछड़ों के साथ धोखा कर रही है। भाजपा सरकार की नीति पिछड़ा विरोधी है। संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। वंचित समाज का सम्मान और अधिकार सुरक्षित नहीं है। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर ही सामाजिक न्याय लागू होगा। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही संविधान और लोकतंत्र सशक्त होगा। 



निषाद बाहुल्य क्षेत्रों में आयोजित चौपाल में डॉ0 कश्यप ने कहा कि निषाद समाज की समस्याओं का समाधान समाजवादी पार्टी की सरकार में ही सम्भव है। जातीय जनगणना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता में है। 



 कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने 2022 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया। पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में सीतापुर महमूदाबाद में पूर्व मंत्री नरेन्द्र वर्मा, पूर्व विधायक लालता प्रसाद निषाद, अयोध्या के गोसाईंगज में आयोजक पूर्व विधायक सर्वश्री अभय सिंह, जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष त्रिरूवन प्रजापति, अम्बेडकरनगर के कटेहरी में आयोजक सर्वश्री आशीष पाण्डेय ‘दीपू,‘ पूर्वमंत्री शंखलाल मांझी, जिलाध्यक्ष राम सकल यादव, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष जितेन्द्र निशाद, टांडा में आयोजक अंगद निषाद पूर्व विधायक, पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त, अवधेश निषाद चौपाल कार्यक्रम आयोजक विधायक सुभाष राय, रामू निषाद, अशोक निषाद, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, आजमगढ़ विधानसभा फूलपुर पवई कार्यक्रम आयोजक श्याम बहादुर यादव पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष रामू राजभर, दीदारगंज में पूर्व सांसद रमाकांत यादव, विनीत राम, पूर्व विधायक आदिल शेख, मेहनगर में अनिल कुमार वर्मा, रामशरण वर्मा, मऊ में कश्यप निषाद मल्लाह सम्मेलन कार्यक्रम आयोजक राहुल निषाद, धर्म प्रकाश यादव, चंदन साहनी सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।  

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।