मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कल सीवीसी के नए शिकायत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर को प्रातः 11 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।इस अव…

कल सीवीसी के नए शिकायत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री
कल सीवीसी के नए शिकायत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर को प्रातः 11 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।



इस अवसर पर प्रधानमंत्री सीवीसी के नए शिकायत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे। पोर्टल की परिकल्पना नागरिकों को उनकी शिकायतों की स्थिति के बारे में नियमित अपडेट के माध्यम से शुरू से अंत तक जानकारी प्रदान करने के लिए की गई है। 



प्रधानमंत्री "नैतिकता और अच्छे व्यवहार" पर सचित्र पुस्तिकाओं की एक श्रृंखला का लोकार्पण करेंगे जो "निवारक सतर्कता" के बारे में श्रेष्ठ प्रथाओं का संकलन है इसके अलावा वे सार्वजनिक खरीददारी पर "विजय-वाणी" का विशेष अंक भी जारी करेंगे।



जीवन के सभी क्षेत्रों में एकता के संदेश को फैलाने के लिए सभी हितधारकों को एक साथ लाने के लिए, केंद्रीय सतर्कता आयोग हर साल सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजित करता है। इस वर्ष, यह 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक "एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत" विषय के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपरोक्त विषय पर सीवीसी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रव्यापी निबंध प्रतियोगिता के दौरान सर्वश्रेष्ठ निबंध लिखने वाले पांच छात्रों को भी पुरस्कार प्रदान करेंगे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।