मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

7 जनवरी को कोलकाता में चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री

नई दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 जनवरी, 2022 को दोपहर 1 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोलकाता में चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (सीएनसीआई) के दूसरे परिसर का उद्घाटन करेंगे ।देश के…

7 जनवरी को कोलकाता में चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री
7 जनवरी को कोलकाता में चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 जनवरी, 2022 को दोपहर 1 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोलकाता में चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (सीएनसीआई) के दूसरे परिसर का उद्घाटन करेंगे ।देश के सभी हिस्सों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और उन्नयन की दिशा में प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप सीएनसीआई के दूसरे परिसर का निर्माण किया गया है। 



सीएनसीआई कैंसर रोगियों की अत्यधिक संख्या के बोझ का सामना कर रहा था और पिछले कुछ समय से इसके विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस जरूरत को दूसरे कैंपस के माध्यम से पूरा किया जाएगा।



सीएनसीआई का दूसरा परिसर 530 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया गया है, जिसमें से लगभग 400 करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा और बाकी पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा 75:25 के अनुपात में प्रदान किए गए हैं। यह परिसर 460 बिस्तरों वाली एक व्यापक कैंसर केंद्र इकाई है, जिसमें कैंसर निदान, स्टेज का निर्धारण, उपचार और देखभाल के लिए अत्याधुनिक आधारभूत सुविधा मौजूद है। 



यह परिसर न्यूक्लियर मेडिसिन (पीईटी), 3.0 टेस्ला एमआरआई, 128 स्लाइस सीटी स्कैनर, रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी यूनिट, एंडोस्कोपी सूट, आधुनिक ब्रेकीथेरेपी यूनिट आदि जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। परिसर एक उन्नत कैंसर अनुसंधान सुविधा के रूप में भी काम करेगा और विशेष रूप से देश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों के कैंसर रोगियों को व्यापक देखभाल की सुविधा प्रदान करेगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।