नई दिल्ली : पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा,''इस पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए जिसमें पंजाब सरकार के अधिकारियों की भी जांच होनी चाहिए कि उनके क्या सुरक्षा इंतजाम थे। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आदि किसी पार्टी के नहीं होते वह देश के होते हैं।
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा,''अगर उनका कहना है कि वह बचकर आ गए हैं तो वह वहां गए क्यों थे?..टिकैत ने कहा,''किसानों का अपना पक्ष है। कल किसानों का हर जगह प्रदर्शन था लेकिन रास्ता रोकने का कोई कार्यक्रम नहीं था। किसान प्रधानमंत्री का काफिला रोकने के लिए नहीं बैठे थे वह बस इत्तेफाक था|
बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा,'केंद्र सरकार का कहना है कि सुरक्षा में चूक हुई और पंजाब सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री वहां नहीं गए क्योंकि उनकी रैली में कुर्सियां खाली थीं। दोनों केवल अपना बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। जब पीएम पंजाब आ रहे थे तो उन्होंने सुरक्षा को लेकर क्या इंतजाम किए थे..?
बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा,''उनके (जिंदा लौट पाया) बयान से साफ हो जाता है कि यह एक स्टंट था। यह जनता की सहानुभूति हासिल करने का एक सस्ता तरीका खोजने का प्रयास हैं| दरअसल,''बठिंडा हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि बठिंडा हवाई अड्डे पर लौटने पर पीएम मोदी ने वहां के अधिकारियों से कहा था, "अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना कि मैं भटिंडा हवाई अड्डे तक जिंदा लौट पाया।"
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा,''भाजपा द्वारा पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक करने के कारण रैली रद्द करने की बात ???हीं जा रहीं है,वहीं दूसरी और पंजाब के मुख्यमंत्री खाली कुर्सियों की बात कहकर PM के वापस लोटने का दावा कर रहे हैं । टिकैत ने कहा,''अब इस बात की जांच जरूरी है कि वापसी सुरक्षा में चूक है या फिर किसानों का आक्रोश.