मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ पहुंचेंगे पीएम मोदी

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश…

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ पहुंचेंगे पीएम मोदी
यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ पहुंचेंगे पीएम मोदी — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन करने के लिए सुबह 10.45 बजे लखनऊ पहुंचेंगे| इस दौरान प्रधानमंत्री कल्याण सिंह के मॉल एवेन्यू स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे|



कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए PM मोदी दिल्ली से रवाना हो गए है| साथ में गृह मंत्री, अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अन्य कई दिग्गज नेता पहुँच रहे लखनऊ| इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मोहन भागवत और राधा मोहन सिंह भी लखनऊ पहुंचकर देंगे कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि।




89 साल की उम्र में लखनऊ में शनिवार को कल्याण सिंह का निधन हो गया| उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया।कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार कल (सोमवार) बुलंदशहर के नरौरा में गंगा तट पर होगा|



इससे पहले उनका पार्थिव शरीर आज सुबह 9 से 11 बजे तक उनके लखनऊ स्थित घर पर रख जाएगा, ताकि लोग अपने नेता के अंतिम दर्शन कर सकें| इसके बाद 11 से 1 बजे तक विधान सभा में रखा जाएगा| कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय में दोपहर 1 से 3 बजे तक रखा जाएगा| उसके बाद दोपहर 3 बजे उनके गृह जनपद अलीगढ़ ले जाया जाएगा|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।