मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सुधर जाओ...संभल जाओ, हमारे सब्र का इम्तिहान मत लो, मिट जाओगे: महबूबा की मोदी सरकार को चेतावनी, BJP बोली -आग से खेल रही हो

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा,''जम्मू-कश्मीर के लोग जो सह रहे हैं..बर्दाश्त कर रहे हैं। जिस दिन उनका सब्र खत्म हो जाएगा, तुम ब…

सुधर जाओ...संभल जाओ, हमारे सब्र का इम्तिहान मत लो, मिट जाओगे: महबूबा की मोदी सरकार को चेतावनी, BJP बोली -आग से खेल रही हो
सुधर जाओ...संभल जाओ, हमारे सब्र का इम्तिहान मत लो, मिट जाओगे: महबूबा की मोदी सरकार को चेतावनी, BJP बोली -आग से खेल रही हो | फ़ोटो: TVL News

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा,''जम्मू-कश्मीर के लोग जो सह रहे हैं..बर्दाश्त कर रहे हैं। जिस दिन उनका सब्र खत्म हो जाएगा, तुम बर्बाद हो जाओगे।  शनिवार को महबूबा मुफ्ती ने कहा,''जम्मू-कश्मीर के लोग बर्दाश्त कर रहे हैं, जिस वक्त बर्दाश्त का बांध टूट जाएगा उस वक्त आप नहीं रहोगे और मिट जाओगे।



मोदी सरकार पर हमला करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की तरह मोदी सरकार पाकिस्तान और कश्मीरियों से बात करे। मुफ्ती ने कहा कि,'' ‘जिस तरह वाजपेयी जी ने जम्मू-कश्मीर में बातचीत का सिलसिला शुरू किया था, उसी तरह आप लोग भी बातचीत शुरू करो| और जो आपने जम्मू-कश्मीर में गैर-कानूनी और गैर-आईनी तरीके से लूटा है..इस गलती को सुधारो वरना बहुत देर हो जाएगी.’




जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक कार्यक्रम में PDP अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती ने कहा,'''जम्मू-कश्मीर के लोग बर्दाश्त कर रहे हैं, जिस वक्त बर्दाश्त का बांध टूट जाएगा उस वक्त आप नहीं रहोगे और मिट जाओगे। हमारा इम्तिहान मत लो ...सुधर जाओ, संभल जाओ। चींटी जब हाथी के सूंड में घुस जाती है तब वह हाथी का जीना हराम कर देती है|



मुफ्ती ने कहा,'पड़ोस (अफगानिस्तान) में देखो क्या हो रहा है। .इतनी बड़ी ताकत है अमेरिका, उनको भी वहां से बोरिया-बिस्तर लेकर वापस जाना पड़ा। आप के लिए मौका है अभी भी, जिस तरह वाजपेयी जी ने बातचीत शुरू की थी कश्मीर में, बाहर भी (पाकिस्तान के साथ) और यहां भी, उसी तरह आप भी बातचीत का सिलसिला शुरू करो।''



अनुच्छेद 370 हटाए जाने और राज्य का दर्जा हटाते हुए जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग करने के फैसले पर महबूबा ने कहा, ''जो आपने गैर कानूनी तरीके से छीना है, गैर संवैधानिक तरीके से जो जम्मू-कश्मीर का नुकसान किया है, टुकड़े-टुकड़े कर दिए, उसे वापस करो| 




महबूबा मुफ्ती के बयान पर जम्मू में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि महबूबा मुफ़्ती ग़लतफहमी में है। वह आग से खेलने का काम कर रही है। क्या महबूबा मुफ़्ती तालिबान का निज़ाम कश्मीर घाटी में चाहती है? उनकी साजिश को पूरा नहीं होने देंगे। जो देश के ख़िलाफ़ षड्यंत्र करेगा उसे मिट्टी में दफन कर दिया जाएगा|




महबूबा मुफ्ती के बयान पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि,''PM ने कल कहा था कि टॉलरेंस हमारे संस्कार और हमारी संस्कृति है लेकिन आतंकवाद के प्रति हमारी ज़ीरो टॉलरेंस हमारा संकल्प है इसी संकल्प के साथ भारत के लोग आगे बढ़ रहे हैं और जो इस तरह के ज्ञान देते है उनके ज्ञान के पीछे खोट छिपा होता ???ै|



केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि,''ऐसे बयान देना उनकी (महबूबा मुफ़्ती) पुरानी आदत है। उनको समझ लेना चाहिए कि अनुच्छेद 370 कभी वापस नहीं आने वाला है। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद कम हत्याएं और कम आतंकवादी घटनाएं हुई। जम्म-कश्मीर विकास के रास्ते पर चल रहा है|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।