अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर PM मोदी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
नई दिल्ली:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है| प्रधानंमत्री…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर PM मोदी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है| प्रधानंमत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'अपने दोस्त डोनाल्ड ट्रंप और उनकी मेलानिया ट्रंप के शीघ्र स्वास्थ्य होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मिलेनिया ट्रंप COVID19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद ट्वीट कर दी। दोनों अब क्वारंटीन हैं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, 'आज रात मेरी और मेलानिया ट्रंप की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम तुरंत अपनी क्वारंटीन और रिकवरी प्रक्रिया शुरू करेंगे। हम इसका साथ मिलकर मुकाबला करेंगे।' वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के शीघ्र ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। इससे पहले राष्ट्रपति की सलाहकार होप हिक्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। निजी सलाहकार के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद राष्ट्रपति ने ट्वीट कर दी थी।
करीबी सलाहकार होप हिक्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राष्ट्रपति के भी कोरोना पॉजिटिव होने का अंदेशा जताया जा रहा था| होप के पॉजिटिव आने के बाद ट्रम्प दंपति ने गुरुवार देर रात टेस्ट करवाया था| ट्रम्प ने गुरुवार की देर रात कहा कि वह क्वारंटीन में जाएंगे क्योंकि उनकी एक सलाहकार पॉजिटिव पाई गई है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।