नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नैसकॉम टेक्नोलॉजी एंड लीडरशिप फोरम को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा,'चुनौती कितनी भी मुश्किल हो, हमें खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए और न ही चुनौती से डर कर पलायन करना चाहिए| ऐसा समय है जब दुनिया भारत को पहले से ज्यादा उम्मीद और भरोसे के साथ देख रही है। कोरोना के दौरान हमारे ज्ञान-विज्ञान और हमारी टेक्नोलॉजी ने खुद को साबित किया है। आज हम दुनिया के अनेकों देशों को मेड इन इंडिया वैक्सीन दे रहे हैं|
प्रधानमंत्री ने कहा,''भारत के IT सेक्टर ने अपने पैर दुनिया में कई साल पहले ही जमा दिए थे। हमारी सरकार जानती है कि बंधनों में भविष्य की लीडरशिप विकसित नहीं हो सकती है। इसलिए सरकार द्वारा IT सेक्टर को अनावश्यक बंधनों से बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं|
प्रधानमंत्री ने कहा,'जब हर सेक्टर कोरोना से प्रभावित था तब भी आपने करीब 2% की ग्रोथ हासिल की। जब डी ग्रोथ की आशंका जताई जा रही थी तब भी अगर भारत की आईटी इंडस्ट्री अपने रेवेन्यू में 4 बिलियन डॉलर और जोड़े तो ये सचमुच में प्रशंसनीय है| कोरोना के दौरान लाखों नए रोज़गार देकर आईटी इंडस्ट्री ने सिद्ध किया है कि वो भारत विकास का मजबूत पिलर क्यों है|
प्रधानमंत्री ने कहा,''नया भारत, हर भारतवासी, प्रगति के लिए अधीर है। हमारी सरकार नए भारत के युवाओं की इस भावना को समझती है। 130 करोड़ से अधिक भारतवासियों की आकांक्षाएं हमें तेजी से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं| । नए भारत से जुड़ीं अपेक्षाएं जितनी सरकार से हैं, उतनी ही देश के प्राइवेट सेक्टर से भी हैं| आज 90% से ज्यादा लोग अपने घरों से काम कर रहे हैं। कुछ लोग तो अपने गांव से काम कर रहे हैं। यह अपने आप में बड़ी ताकत बनने वाला है। 2 दिन पहले ही एक नीति में सुधार किया गया है। मैप और जियो स्पेशल डेटा को कंट्रोल से मुक्त कर इसे उद्योग के लिए खोला गया है|
पीएम मोदी ने कहा,'जितना डिजिटल ट्रांसजेक्शन ज़्यादा होता जा रहा है उतने ही काले धन के स्रोत कम हो रहे हैं। पारदर्शिता गुड गवर्नेंस की सबसे अहम शर्त होती है। यही बदलाव अब देश की शासन व्यवस्था पर हो रहा है। यही कारण कि हर सर्वे में भारत सरकार पर जनता का भरोसा मजबूत से मजबूत होता जा रहा है|
पीएम मोदी ने कहा,आत्मनिर्भर भारत के बड़े सेंटर आज देश के टियर-2, टियर-3 शहर बनते जा रहे हैं। यही छोटे शहर आज IT बेस्ड तकनीक की डिमांड और ग्रोथ के बड़े सेंटर बनते जा रही हैं। देश के इन छोटे शहरों के युवा अद्भुत इनोवेटर के रूप में सामने आ रहे हैं| आप ने सुनिश्चित किया है कि हमारी टेक्नोलॉजी ज्यादा से ज्यादा मेड इन इंडिया हो। अगर हमें भारतीय टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ना है तो इसके लिए हमें अपनी प्रतिस्पर्धा के लिए नए मापदंड बनाने होंगे। हमें अपने आप से प्रतिस्पर्धा करनी होगी|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''हमारी सरकार ये भलीभांति जानती है कि बंधनों में भविष्य की लीडरशिप विकसित नहीं हो सकती। इसलिए सरकार द्वारा Tech Industry को अनावश्यक regulations से, बंधनों से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स हों या गरीबों के घर, हर प्रोजेक्ट्स की Geo Tagging की जा रही है, ताकि वो समय पर पूरे किए जा सकें। यहां तक कि आज गांवों के घरों की मैपिंग ड्रोन से की जा रही है, टैक्स से जुड़े मामलों में भी ह्यूमेन इंटरफेस को कम किया जा रहा है|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''मेरा start-up founders के लिए एक संदेश है। खुद को सिर्फ valuations और exit strategies तक ही सीमित मत करिए। Think how you can create institutions that will outlast this century. Think how you can create world class products that will set the global benchmark on excellence|